Breaking NewsHaryana NewsLatest NewsTop Stories

हरियाणा में आज क्या हुआ? CM नायब सैनी के फैसले और BJP के नेता का ऐतिहासिक स्वागत! पूरी खबर यहां पढ़ें

🔴भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का हरियाणा दौरा ऐतिहासिक, जेसीबी-ड्रोन से हुआ भव्य स्वागत

भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष का हरियाणा दौरा बना ऐतिहासिकपहली बार हरियाणा पहुंचे भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के स्वागत में सोमवार को भाजपा की युवा शक्ति उमड़ पड़ी। नितिन नबीन ने भी युवाओं का मान बढ़ाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। युवा कार्यकर्ता जहां नितिन नबीन के जयकारें लगा रहे थे। गुरुग्राम में प्रवेश करते हुए एक खुली गाड़ी में नितिन नबीन, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और भाजपा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या चढ़े, वैसे ही युवाओं ने उनके उपर चार जेसीबी से फूल बरसाएं। फूल बरसाने में युवाओं में होड़ लगी थी। कुछ युवा अपने-अपने ड्रोन उड़ाकर चारों नेताओं पर गुलाब की पंखूडियां बखेर रहे थे। सैंकड़ों मोटरसाइकिल नितिन नबीन के काफिले की अगुवाई कर रही थी। पहली बार हरियाणा की धरती पर कदम रखने वाले कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने युवाओं नेताओं की भीड़ की हौंसला अफजाई करते हुए कहा कि युवाओं द्वारा किए गए इस स्वागत से मैं अभिभूत हूं। नितिन नबीन के इस स्वागत के लिए कई किलोमीटर तक भव्य तैयारियां की गई थी। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 पर दिल्ली बॉर्डर से लेकर सिगनेचर टावर स्थित भाजपा कार्यालय तक के रास्ते को भाजपा के झंडों से सजाया गया था।

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Previous page 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12Next page

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका