हरियाणा में आज क्या हुआ? CM नायब सैनी के फैसले और BJP के नेता का ऐतिहासिक स्वागत! पूरी खबर यहां पढ़ें

🔴लोहड़ी पर्व जीवन, प्रकृति और सामूहिक खुशियों का उत्सव : राज्यपाल प्रो. असीम घोष
हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा जिला सोनीपत के बाल भवन में आयोजित राज्य स्तरीय लोहड़ी समारोह में राज्यपाल एवं हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष प्रो. असीम कुमार घोष, उनकी धर्मपत्नी एवं हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा मित्रा घोष तथा मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी एवं हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने लोहड़ी की पवित्र अग्नि में आहुति देकर प्रदेशवासियों को लोहड़ी व मकर संक्रांति के पावन पर्व की हार्दिक बधाई दी।
राज्यपाल असीम कुमार घोष ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि लोहड़ी के इस आनंदमय अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में आप सभी के साथ शामिल होकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि लोहड़ी केवल फसल का त्योहार नहीं, बल्कि जीवन, प्रकृति और सामूहिक खुशियों का उत्सव है। यह सर्दियों के अंत और नए कृषि चक्र की शुरुआत का प्रतीक है, जो आशा, समृद्धि और नई शुरुआत का संदेश देता है।






