Breaking NewsHaryana NewsLatest News

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने छठ पूजा महोत्सव में की शिरकत, कहा — छठ पर्व जोड़ता है पूरे देश को आस्था के धागे से

मुख्यमंत्री बोले — “जहवाँ हरियाणा के माटी में ताकत बा, ओही जगह पूर्वांचल की संस्कृति में भावना बा”; घोषणा की — पंचकूला के छठ घाट का होगा सौंदर्यकरण

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि छठ पर्व भारतीय संस्कृति का सेतु ही नहीं बल्कि देश के हर क्षेत्र को आस्था के धागे से जोड़ता है। साथ ही यह समानता की अद्भुत मिसाल भी है और हमारी संस्कृति व आस्था का प्रकृति से कितना गहरा जुड़ाव भी है। मुख्यमंत्री ने यह बात यहां पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय छठ पूजा महोत्सव में उपस्थित लोगों को सम्बोधित के दौरान कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आस्था के महापर्व छठ पूजा की बधाई और शुभकामनाएं भी दी।

ChhathPuja NaibSinghSaini

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि छठ पूजा समिति, पंचकूला द्वारा छठ घाट के सौंदर्यकरण से सम्बंधित मांगों को पूरा करवाया जाएगा। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने छठ मईया की पूजा-अर्चना में भाग लिया तथा घाट पर डूबते सूर्य देव को अर्ध्य अर्पित किया ।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि ‘जहवाँ हरियाणा के माटी में ताकत बा, ओही जगह पूर्वाचल के संस्कृति में भावना बा- जब दुगो मिल जाला, त विकास आ विश्वास दुनो बढ़ जाला।’ उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें आपसी मेलजोल सिखाता है। यहां कोई बड़ा-छोटा नहीं है, कोई ऊंच-नीच नहीं है।

बिहार में फिर बनने जा रही है सरकार

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि छठ पर्व सूर्य उपासना और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है। उन्होंने बिहार और पूर्वांचल समाज के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनता का मन भाजपा के साथ है और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में एनडीए की सरकार फिर से बनने जा रही है।

हरियाणा की लेटेस्ट न्यूज पढ़ने के लिए क्लिक करें

Author

  • अमर सिंह पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने टोटल टीवी और MH One News सहित कई प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में कार्य किया है।

    वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालन कर रहे हैं। Rashtr Khabar तेज़, सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित समाचारों के लिए प्रतिबद्ध है तथा राजनीति, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार, शिक्षा, अपराध, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न विषयों की विश्वसनीय खबरें प्रकाशित करता है।

    अमर सिंह का उद्देश्य निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page