Bedi on Congress. राहुल गांधी को ट्रेनिंग देने की बजाए लेने की जरूरत, कांग्रेस की गुटबाजी पर खुलकर बोले कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी

Bedi on Congress. Haryana में चल रही Congress leaders की आपसी गुटबाजी के बीच Kurukshetra में चल रहे पार्टी के ट्रेनिंग कार्यक्रम को लेकर अब सत्ता पक्ष के लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। हरियाणा के Cabinet Minister, Krishna Bedi ने ट्रेनिंग कार्यक्रम में Rahul Gandhi के आने की चर्चाओं को लेकर एक बार फिर से कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। साथ ही बेदी ने पूर्व मुख्यमंत्री Bhupinder Hooda पर कांग्रेस को धरातल की ओर ले जाने वाला नेता करार दिया।
‘चुनाव हारने वाला प्रशिक्षण देने आएगा’
कुरुक्षेत्र में चल रहे हरियाणा और उत्तराखंड कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर कृष्ण बेदी ने कहा कि 99 चुनाव हारने वाला नेता प्रशिक्षण देने आएगा। राहुल गांधी को खुद प्रशिक्षण की जरूरत है। हमेशा विदेशी शक्तियों के हाथों में खेलकर कैसे देश हित की बात कर सकता है। बेदी ने कहा कि कांग्रेस में संगठन नाम की कोई चीज नहीं है। पार्टी में निचले स्तर पर कई सालों से संगठन नहीं बना। यदि कोई संगठन बनता है तो उसमें फुटबल होती है।
‘अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस’
बेदी ने कहा कि अब कांग्रेस के कार्यकर्ता भी मान चुके हैं कि अब उनकी सरकार सपनों में बनेगी। कार्यकर्ताओं का भी कांग्रेस से मोह भंग होता जा रहा है। कांग्रेस अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। पिछले दिनों मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ कांग्रेस ने महासंग्राम का ऐलान किया था, लेकिन इसमें भी जमकर गुटबाजी दिखी। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने फैसला कर लिया है कि कांग्रेस को धरातल पर लाकर ही छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हाल ही में भूपेंद्र हुड्डा साहब ने निकाय चुनाव के लिए तीन कमेटी का गठन किया है, लेकिन पार्टी के तीन बड़े नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला, कुमारी सैलजा और चौधरी बीरेंद्र सिंह को किसी भी कमेटी में जगह नहीं मिली। हुड्डा का बस चले तो वो इन नेताओं को भी किरण चौधरी और कुलदीप बिश्नोई की तरह पार्टी से बाहर जाने को मजबूर कर दे। उन्होंने सवाल किया कि मुझे तो ये समझ में नहीं आता कि ये बड़े नेता पार्टी में क्या सोचकर बने हुए हैं।
Haryana and Canada. हरियाणा–ब्रिटिश कोलंबिया सहयोग को मिली नई गति
CM’s Big Decision. आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए CM का बड़ा फैसला






