Latest NewsPunjab

अमृतसर में भगवान वाल्मीकि तीर्थ पहुंचे CM नायब सैनी, माथा टेका और जरूरतमंदों को दी सौगात

अमृतसर: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अमृतसर स्थित भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर माथा टेककर भगवान वाल्मीकि जी को नमन किया। इस दौरान उन्होंने देश और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की। तीर्थ स्थल पर पहुंचने पर लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

भगवान वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री ने देश और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि भगवान वाल्मीकि जी का जीवन और उनकी शिक्षाएं संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी शिक्षाएं समाज को समानता, सद्भाव, भाईचारे और नैतिक मूल्यों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।

‘रामायण भारतीय संस्कृति और आदर्श जीवन मूल्यों का अनुपम ग्रंथ’

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी द्वारा रचित रामायण भारतीय संस्कृति, आदर्श जीवन मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं का अनुपम ग्रंथ है। उनके विचार सत्य, धर्म, कर्तव्य और मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश देते हैं।

उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाएं आज भी समाज को एकजुट करने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

जरूरतमंदों को वितरित कीं ट्राईसाइकिलें

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जरूरतमंद लाभार्थियों को ट्राईसाइकिलें भी वितरित कीं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के अवसर उपलब्ध करवाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

सीएम ने कहा कि दिव्यांगजनों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाना, उनके जीवन को सुगम बनाना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने लोगों से भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने और समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान, कल्याण एवं उत्थान के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।

Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page