Breaking NewsCrimeLatest NewsPunjab

Firing During Kabaddi Match in Mohali : कबड्डी टूर्नामेंट में सनसनीखेज फायरिंग, आयोजक की गोली मारकर हत्या; बंबीहा गैंग ने ली जिम्मेदारी

Firing During Kabaddi Match in Mohali : पंजाब के मोहाली जिले में शनिवार देर शाम कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सेक्टर-82 स्थित मैदान में अचानक गोलीबारी हो गई। इस सनसनीखेज वारदात में टूर्नामेंट के आयोजक की मौके पर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि एक कबड्डी खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी बंबीहा गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली है।

मैदान में घुसकर की गई फायरिंग

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान बोलेरो गाड़ी में सवार हमलावर मैदान में पहुंचे। आरोप है कि एक हमलावर आयोजक बलराज राणा उर्फ राणा बलाचौरिया के पास सेल्फी लेने के बहाने गया। सेल्फी लेने के तुरंत बाद उसने पिस्तौल निकाली और राणा पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। फायरिंग की आवाज से पूरा मैदान दहल उठा और दर्शकों में भगदड़ मच गई।

अस्पताल में आयोजक की मौत

गोली लगने से आयोजक बलराज राणा और एक खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने आयोजक को मृत घोषित कर दिया। घायल खिलाड़ी का इलाज जारी है।

कौन थे बलराज राणा

मृतक बलराज राणा उर्फ राणा बलाचौरिया एक जाने-माने कबड्डी प्रमोटर थे। वे अपनी टीम के साथ अलग-अलग जगहों पर टूर्नामेंट आयोजित करते और हिस्सा लेते थे। जानकारी के अनुसार, उनकी कुछ हफ्ते पहले ही शादी हुई थी, जिससे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

 

बंबीहा गैंग का दावा

घटना के बाद सोशल मीडिया पर बंबीहा गैंग के नाम से एक पोस्ट सामने आई, जिसमें हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए इसे सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला बताया गया है। पोस्ट में राणा बलाचौरिया पर आरोप लगाए गए हैं, हालांकि पुलिस ने इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका