Breaking NewsChandigarhLatest NewsTrending News

हरियाणा में कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने बढ़ाया वेतन; 1 जनवरी 2025 से लागू होगा नया वेतनमान

हरियाणा सरकार ने राज्य के विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों और सार्वजनिक उपक्रमों में कार्यरत अंशकालिक (Part-time) और दैनिक वेतनभोगी (Daily Wages) कर्मचारियों के वेतन में संशोधन करने का बड़ा फैसला लिया है।
सरकार की यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगी।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह निर्णय उन विभागों और संगठनों के अनुरोधों के बाद लिया गया है जिन्होंने लंबे समय से कर्मचारियों के वेतन संशोधन की मांग की थी।

तीन श्रेणियों में बांटा गया राज्य

हरियाणा सरकार ने राज्य को तीन श्रेणियों (Category-1, Category-2, Category-3) में विभाजित किया है।
हर श्रेणी में तीन स्तरों (Level-1, Level-2, Level-3) के कर्मचारियों के लिए अलग-अलग वेतन तय किया गया है।

श्रेणी-1 जिलों के लिए नया वेतनमान

स्तर मासिक वेतन दैनिक वेतन प्रति घंटा वेतन
लेवल-1 ₹19,900 ₹765 ₹96
लेवल-2 ₹23,400 ₹900 ₹113
लेवल-3 ₹24,100 ₹927 ₹116

श्रेणी-2 जिलों के लिए नया वेतनमान

स्तर मासिक वेतन दैनिक वेतन प्रति घंटा वेतन
लेवल-1 ₹17,550 ₹675 ₹84
लेवल-2 ₹21,000 ₹808 ₹101
लेवल-3 ₹21,700 ₹835 ₹104

श्रेणी-3 जिलों के लिए नया वेतनमान

स्तर मासिक वेतन दैनिक वेतन प्रति घंटा वेतन
लेवल-1 ₹16,250 ₹625 ₹78
लेवल-2 ₹19,800 ₹762 ₹95
लेवल-3 ₹20,450 ₹787 ₹98

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका