Breaking NewsHaryana News

हरियाणा की बेटी डॉ. सुधा यादव बनीं कर्नाटक की राज्यपाल, डॉ. अर्चना गुप्ता बोलीं- पूरे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण

चंडीगढ़: कर्नाटक की नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. सुधा यादव के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता शामिल हुईं। बेंगलुरु स्थित लोक भवन में आयोजित समारोह के दौरान डॉ. अर्चना गुप्ता ने डॉ. सुधा यादव से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें नए संवैधानिक दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि हरियाणा की बेटी डॉ. सुधा यादव का कर्नाटक की राज्यपाल बनना पूरे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि हरियाणा की नारी शक्ति के सामर्थ्य, प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का प्रेरणादायी उदाहरण है।

इस अवसर पर डॉ. अर्चना गुप्ता ने डॉ. सुधा यादव को जन्मदिन की भी बधाई दी और उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

Author

  • अमर सिंह
    संस्थापक एवं एडिटर | Rashtra Khabar News

    अमर सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 19 वर्षों का अनुभव है। वे प्रतिष्ठित समाचार चैनलों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtra Khabar News के माध्यम से हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ सहित देशभर की खबरों एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page