11 अक्टूबर 2025 का राशिफल: शनिवार को किस राशि का चमकेगा भाग्य? जानें आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा

11 अक्टूबर 2025 का राशिफल: आज का दिन खास है क्योंकि वृषभ राशि का चंद्रमा सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डाल रहा है। आइए जानें कि शनिवार का दिन आपके लिए क्या संदेश लेकर आया है और किन राशियों को रहना होगा सावधान।
मेष (Aries)
आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। धन खर्च पर संयम रखें और अनावश्यक विवादों से बचें। कार्यस्थल पर वाद-विवाद से दूरी रखें। प्रेम जीवन में थोड़ी निराशा हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है।
सलाह: खर्च और वाणी पर नियंत्रण रखें।
वृषभ (Taurus)
आपके लिए दिन शुभ संकेत लेकर आया है। आपकी रचनात्मकता में वृद्धि होगी और आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आर्थिक योजना सफल हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा।
सलाह: नए कार्यों की शुरुआत के लिए अच्छा समय है।
मिथुन (Gemini)
आज मनमुटाव और खर्च दोनों परेशान कर सकते हैं। वाणी और व्यवहार में संयम रखें। मानसिक तनाव हो सकता है। किसी पुराने विवाद से बचें।
सलाह: शांत रहें और केवल अपने कार्य पर ध्यान दें।
कर्क (Cancer)
आपका दिन लाभकारी रहेगा। व्यापार में लाभ और नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। मांगलिक कार्य संभव हैं। प्रेम और विवाह दोनों क्षेत्रों में शुभ समाचार मिल सकता है।
सलाह: नए निवेश पर विचार कर सकते हैं।
सिंह (Leo)
आज काम का बोझ बढ़ सकता है। कार्य में देरी होगी और जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। जीवन में गंभीरता आएगी। पिता से मतभेद संभव हैं।
सलाह: आज कोई बड़ा फैसला न लें।
कन्या (Virgo)
थकान और मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। संतान और साथी से विवाद हो सकता है। धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी, लेकिन खर्च भी बढ़ेगा।
सलाह: संयम और धैर्य बनाए रखें।
तुला (Libra)
आज स्वास्थ्य और व्यवहार दोनों पर ध्यान देना जरूरी है। अनावश्यक विवादों से बचें। विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन व्यापार में अचानक लाभ हो सकता है।
सलाह: वाणी में मधुरता रखें।
वृश्चिक (Scorpio)
आपका दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा। दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा। वैवाहिक जीवन में आनंद रहेगा। लोगों के बीच सम्मान बढ़ेगा।
सलाह: भागीदारी से लाभ मिलेगा।
धनु (Sagittarius)
आज का दिन विजय और लाभ का है। विरोधियों पर जीत मिलेगी और नौकरी में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी।
सलाह: संयमित वाणी और स्थिरता बनाए रखें।
मकर (Capricorn)
आपकी रचनात्मकता और प्रेम जीवन में सुधार होगा। संतान की चिंता दूर होगी और शेयर मार्केट से लाभ संभव है। साहित्य और कला क्षेत्र में उन्नति होगी।
सलाह: नई योजनाओं पर काम शुरू करें।
कुंभ (Aquarius)
थोड़ी मानसिक बेचैनी का अनुभव हो सकता है। सौंदर्य प्रसाधन और फैशन पर खर्च होगा। जमीन-जायदाद से जुड़े फैसलों में सावधानी रखें।
सलाह: अनावश्यक बोलने से बचें।
मीन (Pisces)
आपका दिन रचनात्मक और सकारात्मक रहेगा। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा और घर पर खर्च हो सकता है। जीवनसाथी से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा।
सलाह: भावनाओं में बहने से बचें और निर्णय सोच-समझकर लें।






