Breaking NewsHaryanaLatest News

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने छठ पूजा महोत्सव में की शिरकत, कहा — छठ पर्व जोड़ता है पूरे देश को आस्था के धागे से

मुख्यमंत्री बोले — “जहवाँ हरियाणा के माटी में ताकत बा, ओही जगह पूर्वांचल की संस्कृति में भावना बा”; घोषणा की — पंचकूला के छठ घाट का होगा सौंदर्यकरण

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि छठ पर्व भारतीय संस्कृति का सेतु ही नहीं बल्कि देश के हर क्षेत्र को आस्था के धागे से जोड़ता है। साथ ही यह समानता की अद्भुत मिसाल भी है और हमारी संस्कृति व आस्था का प्रकृति से कितना गहरा जुड़ाव भी है। मुख्यमंत्री ने यह बात यहां पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय छठ पूजा महोत्सव में उपस्थित लोगों को सम्बोधित के दौरान कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आस्था के महापर्व छठ पूजा की बधाई और शुभकामनाएं भी दी।

ChhathPuja NaibSinghSainiइस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि छठ पूजा समिति, पंचकूला द्वारा छठ घाट के सौंदर्यकरण से सम्बंधित मांगों को पूरा करवाया जाएगा। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने छठ मईया की पूजा-अर्चना में भाग लिया तथा घाट पर डूबते सूर्य देव को अर्ध्य अर्पित किया ।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि ‘जहवाँ हरियाणा के माटी में ताकत बा, ओही जगह पूर्वाचल के संस्कृति में भावना बा- जब दुगो मिल जाला, त विकास आ विश्वास दुनो बढ़ जाला।’ उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें आपसी मेलजोल सिखाता है। यहां कोई बड़ा-छोटा नहीं है, कोई ऊंच-नीच नहीं है।

बिहार में फिर बनने जा रही है सरकार

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि छठ पर्व सूर्य उपासना और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है। उन्होंने बिहार और पूर्वांचल समाज के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनता का मन भाजपा के साथ है और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में एनडीए की सरकार फिर से बनने जा रही है।

हरियाणा की लेटेस्ट न्यूज पढ़ने के लिए क्लिक करें

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका