Breaking NewsCrimeLatest NewsNational

लखनऊ में UP पुलिस के सब-इंस्पेक्टर धनंजय सिंह रिश्वत लेते गिरफ्तार, गैंगरेप केस में पैसे की मांग”

लखनऊ; उत्तर प्रदेश पुलिस के सब-इंस्पेक्टर धनंजय सिंह को 2 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, एक लड़की ने गैंगरेप की एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मामले में नामजद आरोपी प्रदीप गुप्ता से लड़की पक्ष ने बयान बदलने के लिए 50 लाख रुपए की मांग की थी। प्रदीप गुप्ता ने 10 लाख रुपए देने पर तैयार हो गए थे।

इसी बीच, आरोप है कि सब-इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने आरोपी का नाम एफआईआर से हटाने के लिए अलग से पैसे की मांग की थी। पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

 

 

Author

  • अमर सिंह
    संस्थापक एवं एडिटर | Rashtra Khabar News

    अमर सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 19 वर्षों का अनुभव है। वे प्रतिष्ठित समाचार चैनलों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtra Khabar News के माध्यम से हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ सहित देशभर की खबरों एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
🔴 LIVE
Facebook Page