Breaking NewsLatest NewsNationalTrending News

PM Modi Samastipur Rally 2025: नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA जीत का दावा

PM Modi Samastipur Rally 2025 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के समस्तीपुर जिले से अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत की। जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम मोदी ने कहा,
लोकतंत्र के महापर्व का बिगुल बज चुका है और पूरा बिहार कह रहा है – फिर एक बार एनडीए सरकार, फिर एक बार सुशासन सरकार, जंगलराज वालों को दूर रखेगा बिहार।

NDA बिहार में तोड़ेगा सभी रिकॉर्ड

PM मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए इस बार बिहार में अब तक का सबसे बड़ा जनादेश हासिल करेगा। उन्होंने विपक्षी पार्टियों राजद और कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग हजारों करोड़ के घोटालों में जमानत पर चल रहे हैं और अब ‘जननायक’ की उपाधि की चोरी में जुटे हैं।

बिहार के लोग जननायक कर्पूरी ठाकुर का अपमान कभी सहन नहीं करेंगे।” – पीएम मोदी

समस्तीपुर में जनता का जबरदस्त स्वागत

पीएम मोदी ने कहा कि समस्तीपुर और मिथिला का माहौल इस बात का प्रमाण है कि बिहार ‘नई रफ्तार से चलेगा’ जब एनडीए फिर सत्ता में आएगा। उन्होंने इस अवसर पर जीएसटी बचत उत्सव और छठी मैया महापर्व का जिक्र करते हुए कहा कि व्यस्त समय के बावजूद लोग विशाल संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें : – increased the DA : हरियाणा में कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा, सरकार ने DA में कर दी बढ़ोतरी

कर्पूरी ठाकुर को नमन और सामाजिक न्याय का संदेश

पीएम मोदी ने कहा कि कर्पूरी ग्राम में जाकर उन्होंने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर की सामाजिक न्याय की नीति ने एनडीए के सुशासन के मार्ग को प्रेरित किया।

वंचितों को वरीयता, पिछड़ों को प्राथमिकता, गरीब की सेवा – हम इसी संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं।” – पीएम मोदी

एनडीए का विकास और आरक्षण एजेंडा

पीएम मोदी ने एनडीए सरकार द्वारा गरीब, दलित, पिछड़ा और अतिपिछड़ा वर्ग के हितों के लिए उठाए गए कदमों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि सामान्य वर्ग के गरीबों के लिए 10% आरक्षण, अनुसूचित जाति और जनजाति के आरक्षण का विस्तार, और ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा एनडीए सरकार ने ही प्रदान किया।

अब गरीब का बेटा अपनी भाषा में पढ़ाई कर सकता है। यही हमारी सरकार का विकास और सुशासन एजेंडा है।” – पीएम मोदी

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका