Haryana News

जंतर-मंतर प्रदर्शन: युवाओं की मदद के लिए आगे आए सिख संगठन, खालसा यूथ क्लब ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली/चंडीगढ़: जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र प्रदर्शन के बीच खालसा यूथ क्लब के प्रधान सरदार विपिन प्रीत सिंह ने सरकार से पेपर लीक मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन कर रहे युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इस मुद्दे का जल्द समाधान होना चाहिए।

विपिन प्रीत सिंह ने कहा कि जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में छात्र अपने भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान युवाओं के साथ सख्ती बरती गई, जिसकी खालसा यूथ क्लब निंदा करता है। उन्होंने कहा कि सरकार को प्रदर्शनकारियों के बजाय पेपर लीक में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

लंगर और सहायता की व्यवस्था

उन्होंने बताया कि प्रदर्शन स्थल के आसपास सिख संगठनों की ओर से लोगों और छात्रों के लिए लंगर की व्यवस्था की गई। साथ ही जरूरतमंदों की सहायता के लिए गुरुद्वारा साहिब के द्वार भी खुले रखे गए, ताकि प्रदर्शन के दौरान किसी को भोजन या ठहरने में परेशानी न हो।

‘सिख समाज हमेशा सेवा के लिए आगे आता है’

विपिन प्रीत सिंह ने कहा कि सिख समाज की परंपरा हमेशा मानव सेवा की रही है। देश या दुनिया में कहीं भी संकट की स्थिति आती है तो सिख समुदाय बिना किसी भेदभाव के सेवा कार्यों में आगे रहता है। उन्होंने कहा कि यही भावना जंतर-मंतर पर भी देखने को मिली।

युवाओं की मांगों पर जल्द निर्णय लेने की अपील

खालसा यूथ क्लब के प्रधान ने सरकार से अपील की कि पेपर लीक मामले में शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि छात्रों का भरोसा कायम रहे। उन्होंने कहा कि यदि युवाओं की चिंताओं का समय पर समाधान नहीं हुआ तो विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन और बढ़ सकते हैं।

PM मोदी का युवाओं को नया संदेश: ‘Thank You Friends’, इंस्टाग्राम पर फिर शेयर किया वीडियो

Author

  • अमर सिंह
    संस्थापक एवं एडिटर | Rashtra Khabar News

    अमर सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 19 वर्षों का अनुभव है। वे प्रतिष्ठित समाचार चैनलों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtra Khabar News के माध्यम से हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ सहित देशभर की खबरों एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page