Breaking NewsCrimeLatest NewsNationalTop Stories

Delhi के रोहिणी में मुठभेड़: बिहार के 4 मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स रंजन पाठक समेत ढेर

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर 2025: Delhi  के रोहिणी इलाके में बुधवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में बिहार के चार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स मारे गए। इनमें सिग्मा एंड कंपनी गैंग का सरगना रंजन पाठक भी शामिल था। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह एनकाउंटर अंजाम दिया गया।

पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना

सूत्रों के अनुसार, पुलिस को इनपुट मिला था कि बिहार में सक्रिय यह गिरोह Delhi में किसी बड़ी वारदात की साजिश रच रहा है। सूचना के बाद क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने रोहिणी सेक्टर-28 में देर रात घेराबंदी की।

रात करीब 2:20 बजे, पुलिस ने संदिग्ध कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन कार में बैठे बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं और करीब 15 मिनट तक मुठभेड़ जारी रही।

चारों अपराधी ढेर, हथियार और कार बरामद

फायरिंग में चारों बदमाशों को गोली लगी। उन्हें तुरंत बीएसए अस्पताल (डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल, रोहिणी Delhi ) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार, कारतूस और एक लग्जरी कार बरामद की गई है।

मारे गए अपराधियों की पहचान

  1. रंजन पाठक (25 वर्ष) – सिग्मा एंड कंपनी गैंग का सरगना, बिहार के समस्तीपुर का निवासी। हत्या, लूट और रंगदारी के कई मामलों में वांछित।

  2. बिमलेश महतो उर्फ बिमलेश साहनी (25 वर्ष) – दरभंगा, बिहार का रहने वाला। रंजन का करीबी साथी।

  3. मनीष पाठक (33 वर्ष) – रंजन का रिश्तेदार, गैंग का प्लानर और फाइनेंसर।

  4. अमन ठाकुर (21 वर्ष) – हाल ही में गैंग से जुड़ा था, सुपारी लेकर वारदात करता था।

गैंग का नेटवर्क और आपराधिक गतिविधियाँ

सिग्मा एंड कंपनी गैंग बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में सक्रिय था। यह गिरोह हत्या, रंगदारी, फिरौती और हथियारों की तस्करी में लिप्त था। बीते कुछ महीनों से गैंग Delhi -NCR  में ठिकाना बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था।

Author

  • अमर सिंह
    संस्थापक एवं एडिटर | Rashtra Khabar News

    अमर सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 19 वर्षों का अनुभव है। वे प्रतिष्ठित समाचार चैनलों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtra Khabar News के माध्यम से हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ सहित देशभर की खबरों एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
🔴 LIVE
Facebook Page