ChandigarhLatest News

हरियाणा के आईपीएस वाई पूरन कुमार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, बेटियों ने दी मुखाग्नि

चंडीगढ़ — हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार का बुधवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-25 स्थित श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 9 दिनों बाद पीजीआई में पोस्टमार्टम के बाद आयोजित इस अंतिम संस्कार में उनकी दोनों बेटियों ने नम आंखों से पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान उनकी पत्नी आईएएस अमनीत पी कुमार सहित पूरा परिवार और बड़ी संख्या में पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

9वें दिन हुआ पोस्टमार्टम, वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ पूरी प्रक्रिया

पूरे नौ दिन की इंतजार के बाद बुधवार सुबह चंडीगढ़ के पीजीआई में वाई पूरन कुमार का पोस्टमार्टम मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में किया गया। मेडिकल बोर्ड ने सभी नियमों का पालन करते हुए पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी की और इसके वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई ताकि जांच में पूरी पारदर्शिता बनी रहे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब विशेष जांच दल (एसआईटी) को सौंपी जाएगी।

बड़ी संख्या में पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी

पोस्टमार्टम के बाद दोपहर करीब 3 बजे से उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई जो सेक्टर-25 के श्मशान घाट तक पहुंची। वहां पुलिस की टुकड़ी ने अधिकारी को सलामी दी। हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्ण लाल पंवार, श्याम सिंह राणा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा, गृह सचिव सुमिता मिश्रा, हरियाणा के कार्यवाहक डीजीपी ओपी सिंह, सीआईडी चीफ सौरभ सिंह, चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी सागर प्रीत हुड्डा सहित कई वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

परिवार ने जताई न्याय की उम्मीद, जांच में पारदर्शिता का भरोसा

आईएएस अमनीत पी कुमार ने कहा कि उन्होंने निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के भरोसे अपने पति का पोस्टमार्टम कराने की सहमति दी। उन्होंने कहा कि न्याय की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ होनी चाहिए और आरोपित अधिकारियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम में सभी जरूरी सावधानियां और नियमों का पालन किया गया।

पुलिस-प्रशासन और सरकार के प्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

पूरी पुलिस और प्रशासनिक व्यवस्था भी अंतिम संस्कार में जुटी रही। अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधि वाई पूरन कुमार को श्रद्धांजलि देने के लिए मौजूद थे। सभी ने नम आंखों से उनके निधन पर शोक जताया।

निष्पक्ष जांच के लिए बढ़ा दबाव

पूरे मामले की जांच अब विशेष जांच दल (एसआईटी) कर रहा है, जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगा। परिवार समेत जनता इस मामले में निष्पक्ष और त्वरित न्याय की मांग कर रही है।

Author

  • अमर सिंह पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने टोटल टीवी और MH One News सहित कई प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में कार्य किया है।

    वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालन कर रहे हैं। Rashtr Khabar तेज़, सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित समाचारों के लिए प्रतिबद्ध है तथा राजनीति, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार, शिक्षा, अपराध, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न विषयों की विश्वसनीय खबरें प्रकाशित करता है।

    अमर सिंह का उद्देश्य निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page