Breaking NewsCrimeHaryana NewsLatest News

हरियाणा NCB की बड़ी कार्रवाई: पिंजौर में 34 किलो 580 ग्राम गांजा बरामद, दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

पंचकूला, 27 अक्टूबर : हरियाणा सरकार के “नशा मुक्त प्रदेश” के संकल्प को साकार करने के लिए हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में ब्यूरो की अंबाला यूनिट ने पंचकूला जिले के पिंजौर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 34 किलो 580 ग्राम गांजा फूलपत्ती बरामद की है और दो अंतर्राज्यीय नशा तस्करों को एक मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार किया है। बरामद की गई मादक पदार्थ की मात्रा NDPS अधिनियम के तहत व्यावसायिक श्रेणी में आती है।

पुलिस टीम की बड़ी सफलता

यह कार्रवाई ब्यूरो प्रमुख एवं पुलिस महानिदेशक ओ.पी. सिंह (IPS) के दिशा-निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा (IPS) के नेतृत्व और उप पुलिस अधीक्षक जगबीर सिंह के मार्गदर्शन में निरीक्षक महरूफ अली की टीम द्वारा की गई।

गश्त के दौरान उप निरीक्षक मतलुब हुसैन के नेतृत्व में टीम को गोरखनाथ से शाहपुर रोड पर दो संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में सूचना मिली। त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने दोनों को काबू किया। राजपत्रित अधिकारी की उपस्थिति में तलाशी लेने पर 34 किलो 580 ग्राम गांजा फूलपत्ती बरामद हुई। यह भी पढ़ें : – केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की अपील: युवा कानूनी तरीके से ही जाएं विदेश, डंकी रूट से बचें

आरोपी पंजाब के आनंदपुर साहिब से लाए थे नशा

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दौलत राम और करमजीत के रूप में हुई है, जो आनंदपुर साहिब, जिला रूपनगर (पंजाब) के निवासी हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS Act की धारा 22(C)-61-85 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी यह गांजा आनंदपुर साहिब से लाकर पंचकूला के पिंजौर क्षेत्र में बेचने की कोशिश कर रहे थे। अदालत से चार दिन का पुलिस रिमांड मिलने के बाद पुलिस अब उनके पूरे नशा तस्करी नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

यह भी पढ़ें : – Chhath Puja Ambala: छठ पर्व पर अनिल विज की बड़ी घोषणा — बनवाएंगे पक्का तालाब

जनता से सहयोग की अपील

पुलिस प्रवक्ता ने आमजन से अपील की है कि नशे के खिलाफ लड़ाई तभी सफल होगी जब जनता सहयोग करेगी।
यदि कहीं नशे का व्यापार दिखाई दे तो तुरंत सूचना दें:

  • टोल फ्री नंबर: 1933

  • 🌐 ऑनलाइन पोर्टल: ncbmanas.gov.in

  • 📞 हरियाणा NCB हेल्पलाइन: 90508-91508

सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

हरियाणा की लेटेस्ट न्यूज पढ़ने के लिए क्लिक करें

Author

  • अमर सिंह पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने टोटल टीवी और MH One News सहित कई प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में कार्य किया है।

    वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालन कर रहे हैं। Rashtr Khabar तेज़, सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित समाचारों के लिए प्रतिबद्ध है तथा राजनीति, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार, शिक्षा, अपराध, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न विषयों की विश्वसनीय खबरें प्रकाशित करता है।

    अमर सिंह का उद्देश्य निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page