Breaking NewsLatest NewsNationalTop Stories

CBSE Board Exam 2026 : 43 लाख से अधिक छात्र कल से देंगे परीक्षा, बोर्ड ने जारी की सख्त एडवाइजरी

CBSE Board Exam 2026 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड Central Board of Secondary Education (CBSE) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू हो रही हैं। इस वर्ष 43 लाख से अधिक छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा से एक दिन पहले बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों के लिए अहम एडवाइजरी जारी की है।

CBSE ने साफ तौर पर कहा है कि छात्र किसी भी तरह की भ्रामक सूचना, अफवाह या प्रश्नपत्र लीक जैसी झूठी खबरों से दूर रहें और केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।

कितने छात्र दे रहे हैं परीक्षा?

  • कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026
  • कुल रजिस्टर्ड छात्र: 25,08,319
  • लड़के: 14,08,546
  • लड़कियां: 10,99,773
  • कुल विषय: 83

परीक्षा केंद्र: 8,075

  • कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026
  • कुल रजिस्टर्ड छात्र: 18,59,551
  • लड़के: 10,27,552
  • लड़कियां: 8,31,999
  • कुल विषय: 120
  • परीक्षा केंद्र: 7,574

इन आंकड़ों से साफ है कि इस साल भी CBSE बोर्ड परीक्षाएं देश की सबसे बड़ी शैक्षणिक परीक्षाओं में से एक हैं।

CBSE की अहम एडवाइजरी

बोर्ड ने कहा है कि परीक्षा के दौरान कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फर्जी खबरें फैलाने की कोशिश करते हैं। इनमें अक्सर प्रश्नपत्र लीक होने के झूठे दावे या कथित प्रश्नपत्रों के प्रसार की बातें शामिल होती हैं।

Central Board of Secondary Education ने बोर्ड परीक्षा 2026 से पहले छात्रों और अभिभावकों के लिए ये महत्वपूर्ण अपील जारी की है।किसी भी अप्रमाणित खबर पर विश्वास न करें,फर्जी प्रश्नपत्र या वायरल मैसेज को शेयर न करें, केवल CBSE की आधिकारिक वेबसाइट और नोटिफिकेशन पर भरोसा करें।

परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें

बोर्ड ने चेतावनी दी है कि अफवाहों पर विश्वास करने से छात्रों में अनावश्यक तनाव और भ्रम पैदा हो सकता है, जिससे उनकी तैयारी प्रभावित हो सकती है।

  • परीक्षा के दिन छात्रों के लिए जरूरी सुझाव
  • एडमिट कार्ड और जरूरी दस्तावेज साथ रखें
  • निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करें

Central Board of Secondary Education ने छात्रों को सलाह दी है कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंच जाएं। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाने से बचें, शांत और सकारात्मक मन से परीक्षा दें।

Author

  • अमर सिंह
    संस्थापक एवं एडिटर | Rashtra Khabar News

    अमर सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 19 वर्षों का अनुभव है। वे प्रतिष्ठित समाचार चैनलों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtra Khabar News के माध्यम से हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ सहित देशभर की खबरों एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
🔴 LIVE
Facebook Page