Breaking NewsHaryana NewsLatest News

हरियाणा बजट 2026 से पहले बड़ा ऐलान: हर गांव तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा, आरती राव ने दिए सख्त निर्देश

Haryana : हरियाणा में आगामी आम बजट 2026 को लेकर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने स्पष्ट किया है कि आने वाले बजट में स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने पर विशेष फोकस किया जाएगा, ताकि प्रदेश का कोई भी इलाका स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न रहे।

चंडीगढ़ में आयुष एवं मेडिकल एजुकेशन विभाग से जुड़ी बजट तैयारियों की समीक्षा हेतु आयोजित उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि GIS मैपिंग के आधार पर यह सुनिश्चित किया जाए कि हर क्षेत्र में पर्याप्त स्वास्थ्य संस्थान उपलब्ध हों और नागरिकों को समान व गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं मिल सकें।

स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, भविष्य की योजनाओं पर मंथन

बैठक में प्रदेश की वर्तमान स्वास्थ्य व्यवस्था, संसाधनों की उपलब्धता, जरूरतों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, आयुष विभाग के महानिदेशक संजीव वर्मा, एनएचएम हरियाणा के मिशन निदेशक रिप्पुदमन सिंह ढिल्लो, मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च विभाग के निदेशक यशेंद्र सिंह, स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक डॉ. मनीष बंसल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

नूंह और महेंद्रगढ़ को मिली बड़ी सौगात

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने जानकारी दी कि नूंह जिले के गांव टाईं में स्थित उप-स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में अपग्रेड करने की सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी गई है। इसके साथ ही यहां आवश्यक स्टाफ की नियुक्ति के लिए लगभग 36 लाख रुपये के व्यय को भी मंजूरी दी गई है।

इसके अलावा महेंद्रगढ़ जिले के गांव खातोदड़ा में एक नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की भी स्वीकृति दी गई है, जिससे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को बड़ी राहत मिलेगी।

दूरदराज इलाकों पर विशेष फोकस

स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां-जहां स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी है, वहां नई स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बजट में अग्रिम प्रावधान सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने दोहराया कि दूरदराज और पिछड़े क्षेत्रों में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करना सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें : – Haryana ITI News. आईटीआई के जर्जर भवनों की जगह बनेंगे नए भवन, मौके पर जाकर अधिकारी करेंगे फिटनेस की जांच

सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई

आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा सरकार आमजन के स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और राज्य में सुलभ, सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

Author

  • अमर सिंह
    संस्थापक एवं एडिटर | Rashtra Khabar News

    अमर सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 19 वर्षों का अनुभव है। वे प्रतिष्ठित समाचार चैनलों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtra Khabar News के माध्यम से हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ सहित देशभर की खबरों एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
🔴 LIVE
Facebook Page