Breaking NewsCrimeLatest NewsNationalTop Stories

Attempt Of Namaz in Mandir : अयोध्या राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने का प्रयास, कश्मीरी नागरिक हिरासत में

Attempt Of Namaz in Mandir | Ayodhya Ram Mandir News

अयोध्या (उत्तर प्रदेश) : शनिवार दोपहर अयोध्या की राम नगरी में उस समय हड़कंप मच गया, जब राम मंदिर परिसर में एक कश्मीरी नागरिक द्वारा नमाज पढ़ने का प्रयास किए जाने की सूचना सामने आई। सतर्क सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए व्यक्ति को पकड़ लिया और हिरासत में ले लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अधेड़ उम्र का एक मुस्लिम नागरिक राम मंदिर में दर्शन करने के बाद दक्षिणी परकोटे की ओर निकलते समय नमाज पढ़ने की कोशिश करने लगा। जैसे ही सुरक्षाकर्मियों ने उसे ऐसा करते देखा, तुरंत उसे रोककर कब्जे में ले लिया गया।

इसके बाद आरोपी को रामजन्मभूमि परिसर में स्थित पुलिस चौकी ले जाया गया, जहां एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे के नेतृत्व में सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। फिलहाल पुलिस या प्रशासन की ओर से इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

सीता रसोई के पास नमाज की कोशिश, नारे लगाने का आरोप

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने सीता रसोई के पास नमाज पढ़ने का प्रयास किया। रोके जाने पर उसने नारे भी लगाए, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां और अधिक सतर्क हो गईं। बताया जा रहा है कि वह राम मंदिर परिसर के गेट D1 से प्रवेश कर अंदर आया था।

सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी

घटना के बाद राम मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। सभी प्रवेश द्वारों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है और आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की गहन जांच की जा रही है।

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू से मामले की जांच कर रही हैं और पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी

Author

  • अमर सिंह पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने टोटल टीवी और MH One News सहित कई प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में कार्य किया है।

    वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालन कर रहे हैं। Rashtr Khabar तेज़, सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित समाचारों के लिए प्रतिबद्ध है तथा राजनीति, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार, शिक्षा, अपराध, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न विषयों की विश्वसनीय खबरें प्रकाशित करता है।

    अमर सिंह का उद्देश्य निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page