Aaj Ka Rashifal 18 जुलाई 2026: सिंह राशि में चंद्रमा का प्रभाव, जानें किस राशि का कैसा रहेगा शनिवार

Aaj Ka Rashifal 18 July 2026: शनिवार को चंद्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहा है। इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिल सकता है। जानिए करियर, धन, परिवार, स्वास्थ्य और शिक्षा के लिहाज से आपका दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि
आज आपको अपने गुस्से और जिद पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी। मेहनत पूरी करेंगे, लेकिन परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं मिलने से मन निराश हो सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और फिलहाल लंबी यात्रा टालना बेहतर रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता के संकेत हैं। विद्यार्थियों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। Aaj Ka Rashifal 18 जुलाई 2026
वृषभ राशि
आज आत्मविश्वास के दम पर कई कार्य आसानी से पूरे होंगे। पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों का मन अध्ययन में लगा रहेगा। सरकारी कार्यों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। संतान पर खर्च बढ़ने की संभावना है। कलाकार और खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाने में सफल रहेंगे। हालांकि संपत्ति से जुड़े दस्तावेजी कार्य आज टालना बेहतर रहेगा।Aaj Ka Rashifal 18 जुलाई 2026
मिथुन राशि
नई शुरुआत या नई योजना लागू करने के लिए दिन अनुकूल माना जा सकता है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े कार्यों में लाभ मिलने की संभावना है। भाई-बहनों के साथ पुराने मतभेद समाप्त हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और जल्दबाजी में निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है।Aaj Ka Rashifal 18 जुलाई 2026
कर्क राशि
मानसिक तनाव और नकारात्मक सोच के कारण मन अशांत रह सकता है। कार्यों में मन कम लगेगा और परिवार के किसी सदस्य के साथ बहस की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थियों को अपेक्षित परिणाम पाने के लिए अधिक प्रयास करने होंगे। गैरकानूनी गतिविधियों से दूरी बनाए रखें और बाहर के भोजन से बचें।Aaj Ka Rashifal 18 जुलाई 2026
सिंह राशि
आज आत्मविश्वास और ऊर्जा भरपूर रहेगी। कार्यस्थल पर आपकी क्षमता की सराहना होगी और सरकारी कार्यों में सफलता मिल सकती है। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा तथा सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। जल्दबाजी और गुस्से से बचें। खान-पान में सावधानी रखें, क्योंकि पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। दोपहर के बाद समय अधिक सुखद रहेगा।Aaj Ka Rashifal 18 जुलाई 2026
कन्या राशि
अहंकार या जल्द प्रतिक्रिया देने की आदत किसी विवाद का कारण बन सकती है। मानसिक और शारीरिक तनाव महसूस हो सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से तालमेल बनाए रखें। अचानक खर्च बढ़ सकता है। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। कोर्ट-कचहरी या निवेश से जुड़े मामलों में पूरी जानकारी के बाद ही निर्णय लें।Aaj Ka Rashifal 18 जुलाई 2026
तुला राशि
आज का दिन लाभदायक रहने के संकेत हैं। आय बढ़ने की संभावना है और व्यापार में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। मित्रों के साथ समय बिताने या घूमने की योजना बन सकती है। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य भी सामान्य से बेहतर रहेगा।Aaj Ka Rashifal 18 जुलाई 2026
वृश्चिक राशि
करियर और व्यापार दोनों में प्रगति के योग हैं। आपके कार्य बिना बड़ी बाधा के पूरे हो सकते हैं। उच्च अधिकारियों और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ के संकेत हैं तथा व्यापारिक बैठकें सफल हो सकती हैं। परिवार और संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिलने की संभावना भी बन रही है।Aaj Ka Rashifal 18 जुलाई 2026
धनु राशि
आज यात्रा करने से बचना बेहतर रहेगा। शरीर में थकान और मानसिक बेचैनी महसूस हो सकती है। कारोबार में कुछ रुकावटें आ सकती हैं और भाग्य का साथ कम महसूस होगा। जोखिम वाले फैसलों से दूरी बनाए रखें। अधिकारियों के साथ बहस से बचें और धैर्य के साथ अपने कार्य पूरे करें।Aaj Ka Rashifal 18 जुलाई 2026
मकर राशि
आज अचानक खर्च बढ़ सकता है, विशेषकर स्वास्थ्य संबंधी कारणों से। खान-पान और दिनचर्या का विशेष ध्यान रखें। नौकरी और व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन साझेदारी के मामलों में मतभेद हो सकते हैं। क्रोध और नकारात्मक सोच से दूरी बनाए रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा।Aaj Ka Rashifal 18 जुलाई 2026
कुंभ राशि
प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी या प्रियजन के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। आत्मविश्वास के साथ किए गए कार्य सफल हो सकते हैं। व्यवसाय में साझेदारी से लाभ मिलने की संभावना है। वाहन सुख और अधूरे कार्य पूरे होने के योग भी बन रहे हैं।Aaj Ka Rashifal 18 जुलाई 2026
मीन राशि
आज आत्मविश्वास और मनोबल मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और घर का वातावरण सुखद बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ पुराने मतभेद समाप्त हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। हालांकि वाणी और स्वभाव में उग्रता से बचना आपके हित में रहेगा।Aaj Ka Rashifal 18 जुलाई 2026
Disclaimer
यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और ग्रह-नक्षत्रों की सामान्य गणनाओं पर आधारित है। Rashtra Khabar इसकी पूर्ण सत्यता या सटीकता की पुष्टि नहीं करता। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।
Sun-Rahu Shadashtak Yog 2026: अगले 30 दिन इन 4 राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण, बढ़ सकती हैं परेशानियां







