Breaking NewsLatest NewsNationalTechTop Stories

YouTube Monetization Policy Update: Creators के लिए खुशखबरी! संवेदनशील कंटेंट पर अब नहीं कटेगी कमाई

YouTube Monetization Policy Update: YouTube ने अपने Advertiser-Friendly Content Guidelines में बड़ा बदलाव करते हुए उन सभी क्रिएटर्स को राहत दी है, जो संवेदनशील सामाजिक मुद्दों पर जिम्मेदारी और संतुलन के साथ कंटेंट बनाते हैं। नई गाइडलाइंस के तहत अब बिना ग्राफिक या आपत्तिजनक प्रस्तुति वाले वीडियो Full Monetization के लिए योग्य होंगे।

यह बदलाव खासतौर पर पत्रकारों, डॉक्यूमेंट्री मेकर्स और सामाजिक जागरूकता से जुड़े क्रिएटर्स के लिए अहम माना जा रहा है।

किन विषयों पर अब मिलेगा पूरा मोनेटाइजेशन?

YouTube के अनुसार, अगर वीडियो में किसी तरह की हिंसक तस्वीरें, ग्राफिक सीन या उत्तेजक विवरण नहीं हैं, तो नीचे दिए गए विषयों पर बना कंटेंट अब पूरी तरह से विज्ञापन कमाई के लिए योग्य होगा

  • घरेलू हिंसा (Domestic Violence)
  • आत्महत्या और खुद को नुकसान पहुंचाने से जुड़े विषय
  • यौन उत्पीड़न और वयस्कों से जुड़ा यौन शोषण
  • गर्भपात (Abortion)
  • सामाजिक जागरूकता, निवारक कंटेंट और पत्रकारिता आधारित कवरेज

YouTube का कहना है कि शिक्षात्मक, जागरूकता बढ़ाने वाले और न्यूज़-आधारित वीडियो को अब पहले की तरह सीमित नहीं किया जाएगा।

इन संवेदनशील विषयों पर विज्ञापन अभी भी रहेंगे प्रतिबंधित

हालांकि, YouTube ने कुछ गंभीर श्रेणियों को लेकर अपनी सख्ती बरकरार रखी है। इन विषयों पर बना कंटेंट अभी भी मॉनेटाइज नहीं किया जा सकेगा।बाल यौन शोषण,बच्चों की सेक्स ट्रैफिकिंग, ईटिंग डिसऑर्डर (खाने से जुड़ी गंभीर मानसिक बीमारियाँ) YouTube का मानना है कि इन विषयों पर विज्ञापन दिखाना एडवरटाइज़र-सेफ नहीं है।

YouTube ने क्यों बदली अपनी पॉलिसी?

YouTube के Monetization Policy Experience Head, कॉनर कैवनघ ने Creator Insider चैनल पर वीडियो जारी करते हुए बताया कि “यूट्यूब चाहता ते हैं कि जो भी क्रिएटर्स संवेदनशील कहानियाँ या गंभीर सामाजिक मुद्दों पर कंटेंट क्रिएट कर रहे हैं, उन्हें भी यूट्यूब वीडियो पर जारी विज्ञापन से कमाई करने का मौका मिलना चाहिए , बशर्ते वे इंडस्ट्री स्टैंडर्ड और एडवरटाइज़र की भावना का पूरा सम्मान करें।” उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि पुरानी गाइडलाइंस जरूरत से ज्यादा सख्त हो गई थीं, जिसके कारण जिम्मेदार और तथ्यात्मक कंटेंट भी डी-मोनेटाइज हो रहा था।

क्रिएटर्स को मिलेगा सीधा फायदा

अब तक कई क्रिएटर्स एल्गोरिदम से बचने के लिए “मर गया” की जगह “अलाइव नहीं” जैसे शब्दों या संकेतों का इस्तेमाल करने को मजबूर थे। नई नीति के बाद पत्रकारिता और डॉक्यूमेंट्री कंटेंट को बढ़ावा मिलेगा,मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर चर्चा संभव होगी। छोटे और स्वतंत्र YouTube क्रिएटर्स को आर्थिक स्थिरता मिलेगी। कंटेंट की भाषा ज्यादा साफ़, ईमानदार और प्रभावी हो सकेगी।

पहले भी बदली जा चुकी हैं YouTube की नीतियाँ

गौरतलब है कि YouTube इससे पहले जुलाई 2025 में भी अपने नियमों में ढील दे चुका है। तब शुरुआती 7 सेकंड में कड़े अपशब्दों वाले वीडियो को भी पूरी विज्ञापन कमाई के लिए योग्य बना दिया गया था।

डिजिटल मीडिया और न्यूज़ वेबसाइट्स के लिए क्या मायने?

यह अपडेट खासतौर पर न्यूज़ पोर्टल्स, डिजिटल मीडिया हाउस और सामाजिक सरोकारों पर काम करने वाले यूट्यूब चैनलों के लिए बेहद अहम है। इससे जिम्मेदार रिपोर्टिंग को बढ़ावा मिलेगा,संवेदनशील मुद्दों पर तथ्यात्मक कवरेज आसान होगी। एडवरटाइज़र और क्रिएटर्स के बीच संतुलन बेहतर होगा कुल मिलाकर, YouTube का यह कदम क्वालिटी कंटेंट और ईमानदार पत्रकारिता के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका