Latest NewsPunjab

Punjab: जिला परिषद-पंचायत समिति चुनावों का ऐलान, 14 दिसंबर को बैलेट पेपर से होगी वोटिंग

Punjab News: पंजाब में स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है। राज्य के जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव 14 दिसंबर को करवाए जाएंगे, जबकि नतीजे 17 दिसंबर को घोषित होंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस बार चुनाव EVM की बजाय बैलेट पेपर से संपन्न होंगे। इसके अलावा कुल सीटों में से 50% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रखी गई हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर महिला नेतृत्व को मजबूती मिलेगी।

महिलाओं को 50% आरक्षण

चुनावों में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए कुल सीटों का आधा हिस्सा महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। पिछली बार की तरह इस बार भी महिला भागीदारी बड़ी संख्या में देखने को मिलेगी।

चुनावी तैयारी पूरी — 19,181 पोलिंग बूथ

पंजाब में कुल 154 पंचायत समितियां,23 जिला परिषदें, के चुनाव कराए जाने हैं। मतदान प्रक्रिया के लिए पूरे राज्य में 19,181 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं। पिछली बार इन चुनावों में 1.34 करोड़ मतदाताओं ने हिस्सा लिया था। इस बार भी बड़ी भागीदारी की उम्मीद है।

बैलट पेपर से होगा मतदान

  • पंचायत समिति चुनावों के लिए सफेद बैलेट पेपर

  • जिला परिषद चुनावों के लिए विशेष रंग के बैलेट पेपर

  • वोटर्स के लिए NOTA विकल्प भी उपलब्ध रहेगा।

शांतिपूर्ण चुनाव के लिए कड़े इंतजाम

राज्य चुनाव आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए व्यापक तैयारी कर ली है चुनाव के दिन ड्राई डे घोषित किया जाएगा।चुनावी खर्चों पर निगरानी बढ़ाई जाएगी । चुनाव कर्मियों, अधिकारियों और पर्यवेक्षकों की नियुक्ति हो चुकी है। मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सख्त मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है।

Author

  • अमर सिंह
    संस्थापक एवं एडिटर | Rashtra Khabar News

    अमर सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 19 वर्षों का अनुभव है। वे प्रतिष्ठित समाचार चैनलों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtra Khabar News के माध्यम से हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ सहित देशभर की खबरों एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
🔴 LIVE
Facebook Page