Breaking NewsChandigarhPunjab

पंजाब CM के कैंप ऑफिस तक पहुंची CBI की जांच, चंडीगढ़-मोहाली और संगरूर में कई ठिकानों पर कार्रवाई

चंडीगढ़: पंजाब में कथित कैश-फॉर-ट्रांसफर-पोस्टिंग मामले को लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की कार्रवाई से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जांच एजेंसी की टीमें चंडीगढ़, मोहाली और संगरूर में कई स्थानों पर पहुंचीं और संबंधित ठिकानों पर जांच की।

CBI की टीम चंडीगढ़ के सेक्टर-2 स्थित पंजाब के मुख्यमंत्री के कैंप ऑफिस भी पहुंची, जहां जांच की कार्रवाई की गई। इसके अलावा मोहाली के फेज-11 में मुख्यमंत्री के OSD राजबीर सिंह घुम्मन के भाई के आवास पर भी टीम के पहुंचने की जानकारी सामने आई है।

चंडीगढ़ के सेक्टर-50 और संगरूर के गांव घराचों में भी CBI की कार्रवाई जारी रहने की बात कही गई है।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद तेज हुई जांच

यह कार्रवाई पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से मामले में CBI जांच के आदेश दिए जाने के बाद सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, 5 अक्टूबर को हुई सुनवाई में हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री के OSD राजबीर सिंह घुम्मन के खिलाफ FIR दर्ज करने और दो महीने के भीतर जांच रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए थे।

मामले में कथित तौर पर ट्रांसफर और पोस्टिंग से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच की जा रही है। हालांकि, आरोपों और जांच से जुड़े अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होंगे

CBI कार्रवाई पर CM भगवंत मान का पलटवार

CBI की कार्रवाई के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया के जरिए प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने पंजाब में आगामी चुनावों को लेकर अपनी राजनीतिक गतिविधियां शुरू कर दी हैं और केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल पंजाब सरकार तथा उन्हें बदनाम करने के लिए किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि पंजाब की जनता से मिल रहे समर्थन को देखकर भाजपा घबराई हुई है।

Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page