Haryana News

अंबाला में बिजली कर्मचारियों के प्रदर्शन के बीच पहुंचे अनिल विज, बोले- “संघर्ष हमारा नारा है… अनिल विज तुम्हारा है”

ज्ञापन लेने खुद पहुंचे ऊर्जा मंत्री, मंच से कर्मचारियों को दिया मांगें पूरी कराने का भरोसा

Ambala News : हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बुधवार को अंबाला में उस समय सभी को चौंका दिया, जब वे प्रदर्शन कर रहे बिजली कर्मचारियों के बीच खुद ज्ञापन लेने पहुंच गए। हजारों कर्मचारियों के बीच मंत्री की मौजूदगी से माहौल अचानक बदल गया और प्रदर्शन स्थल पर अलग ही दृश्य देखने को मिला।

सरकार विरोधी नारों के बीच पहुंचे मंत्री

दरअसल, हरियाणा बिजली विभाग के कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राज्यभर से अंबाला पहुंचे थे। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इसी बीच ऊर्जा मंत्री अनिल विज अचानक प्रदर्शन स्थल पर पहुंच गए।

मंत्री को अपने बीच देखकर कर्मचारियों में उत्सुकता बढ़ गई। मंच पर पहुंचते ही अनिल विज ने कर्मचारियों से संवाद किया और माहौल को हल्का बनाते हुए कहा कि वे जब यहां पहुंचे तो कर्मचारी नारा लगा रहे थे — “हर जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है।” इसके बाद उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि अब इसमें एक लाइन और जोड़ दी जाए — “अनिल विज तुम्हारा है।”

उनकी इस बात पर प्रदर्शन स्थल पर मौजूद कर्मचारियों में उत्साह देखने को मिला और माहौल कुछ देर के लिए पूरी तरह बदल गया।

झज्जर की नई उपायुक्त बनीं वर्षा खांगवाल, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने दी विदाई

कर्मचारियों की मांगों को बताया जायज

ज्ञापन लेने के बाद अनिल विज ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि बिजली कर्मचारियों की कई मांगें उचित हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कुछ मांगों पर सरकार पहले से काम कर रही है और बाकी मांगों को पूरा करवाने के लिए वे स्वयं प्रयास करेंगे। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा और समाधान के लिए विभागीय स्तर पर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

कर्मचारियों और सरकार के बीच संवाद की बनी मिसाल

प्रदर्शन के दौरान मंत्री का सीधे कर्मचारियों के बीच पहुंचना राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया। आमतौर पर प्रदर्शन और नारेबाजी के दौरान मंत्री या वरिष्ठ अधिकारी दूरी बनाए रखते हैं, लेकिन अनिल विज के इस कदम को संवाद और सीधे संपर्क की पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Author

  • अमर सिंह | 19 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव | Total TV एवं MH One News के पूर्व वीडियो जर्नलिस्ट | Hindxpress Media House के संस्थापक | Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के संस्थापक एवं एडिटर-इन-चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page