Breaking NewsHaryana NewsLatest News

Surajkund Mela: सूरजकुंड मेला अब और आसान! ‘मेला साथी’ ऐप से पाएँ स्टॉल लोकेशन, सेल्फी पॉइंट्स और सभी सुविधाएँ

Surajkund Mela: इस बार सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला घूमना हुआ और भी आसान और स्मार्ट। हरियाणा पर्यटन विभाग ने ‘मेला साथी’ ऐप लॉन्च किया है, जो पर्यटकों के लिए मेले में हर जानकारी मोबाइल पर उपलब्ध कराता है।

यह ऐप हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है और इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। ऐप की मदद से पर्यटक आसानी से मेले के स्टॉलों की लोकेशन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समय, कलाकारों और शिल्पकारों का परिचय, खान-पान जोन, पार्किंग, आपात सेवाएं और अन्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

सूरजकुंड मेला प्राधिकरण के अधिकारी बताते हैं कि यह ऐप खासकर उन पर्यटकों के लिए लाभकारी है जो पहली बार मेले में आ रहे हैं, क्योंकि अब उन्हें नक्शे या गाइड की चिंता करने की ज़रूरत नहीं होगी।

सिरसा में अनिल विज का सख्त एक्शन: कष्ट निवारण समिति बैठक में 11 शिकायतों का समाधान, दो अधिकारी सस्पेंड

आकर्षक सेल्फी पॉइंट्स ने बढ़ाई मेले की धूम

इस वर्ष का 39वां सूरजकुंड मेला अपनी समृद्ध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, विविध व्यंजनों और खूबसूरती से डिजाइन किए गए सेल्फी पॉइंट्स के कारण खासा चर्चा में है। पर्यटक अब पारंपरिक हस्तशिल्प और लोक कलाओं का आनंद लेने के साथ-साथ फैमिली और दोस्तों के साथ सेल्फी लेकर यादगार पलों को कैद कर रहे हैं।

मेला की इस साल की थीम उत्तर प्रदेश और मेघालय है। उत्तर प्रदेश के सेल्फी पॉइंट्स में उसकी ऐतिहासिक वास्तुकला, भव्य पारंपरिक द्वार और सांस्कृतिक प्रतीक आकर्षक ढंग से सजाए गए हैं। वहीं मेघालय के पारंपरिक हट्स को प्राकृतिक परिवेश में प्रस्तुत किया गया है, जो पर्यटकों को बहुत लुभा रहे हैं।

इस नए ऐप और आकर्षक सेल्फी पॉइंट्स के चलते, सूरजकुंड मेला 2026 सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है और देश-विदेश से आए पर्यटक इसे मिस नहीं करना चाहते।

Author

  • अमर सिंह
    संस्थापक एवं एडिटर | Rashtra Khabar News

    अमर सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 19 वर्षों का अनुभव है। वे प्रतिष्ठित समाचार चैनलों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtra Khabar News के माध्यम से हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ सहित देशभर की खबरों एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
🔴 LIVE
Facebook Page