Breaking NewsHaryana News

हरियाणा विधानसभा का विशेष आज : संविधान दिवस पर जुटेंगे पक्ष-विपक्ष, राजनीतिक दलों की बैठकों से चढ़ा पारा

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र आज (26 नवंबर) को सुबह 11 बजे शुरू होगा। सदन की कार्यवाही शोक प्रस्तावों के साथ शुरू की जाएगी। इसके बाद सुबह 11:15 बजे सदन की कार्यवाही सवा घंटे के लिए स्थगित रहेगी। इस दौरान सेरेमोनियल गेट के पास संविधान को समर्पित विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में संविधान बनने की ऐतिहासिक यात्रा, संविधान निर्माताओं के योगदान और संविधान में शामिल मूल्यों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई जाएगी। दोपहर 12:30 बजे सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होगी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सभी विधायकों को संविधान की हिंदी और अंग्रेजी प्रतियां भेंट भी करेंगे।

इस विशेष बैठक में भारतीय संविधान की महत्ता, हरियाणा की विकास यात्रा, संवैधानिक मूल्यों और भविष्य के हरियाणा की रूपरेखा पर सत्तापक्ष और विपक्ष अपने विचार रखेंगे। भले ही यह सत्र संविधान दिवस को समर्पित है, लेकिन मौजूदा सियासी माहौल को देखते हुए सदन के भीतर और बाहर सत्तापक्ष व विपक्ष के बीच तीखी नोंक-झोंक देखने को मिल सकती है। हालांकि, सत्र से ठीक एक दिन पहले बुधवार को चंडीगढ़ में दोनों प्रमुख दलों—भाजपा और कांग्रेस की बैठकों ने हरियाणा की राजनीति का पारा चढ़ा दिया है।

भाजपा विधायक दल की बैठक

सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की अहम बैठक मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्यमंत्री सरकार के दो साल के कार्यकाल की समीक्षा के साथ विशेष सत्र को लेकर विधायकों के साथ संवाद किया। कांग्रेस द्वारा लगातार सरकार पर संविधान की अनदेखी करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। इसे देखते हुए भाजपा की इस बैठक में इस बात पर खास रणनीति तैयार की जा रही है कि सदन के पटल पर विपक्ष के हमलों का तथ्यों के साथ करारा जवाब कैसे दिया जाए।

WhatsApp का बड़ा अपडेट! अब 2 हफ्ते पहले शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो; जानिए कैसे करेगा काम

 

कांग्रेस के सस्पेंड विधायक पहुंचे

मुख्यमंत्री आवास पर बैठक में कांग्रेस से सस्पेंड किए गए विधायक जरनैल सिंह, शैली चौधरी, रेणुबाला और मोहम्मद इसराइल भी पहुंचे थे, हालांकि बैठक से बाहर निकलने पर रेणुबाला ने मीडिया से बात नहीं की। कांग्रेस विधायकों के बैठक में शामिल होने पर भाजपा विधायक रामकुमार गौतम ने कहा कि उनको भाजपा की पॉलिसीज में विश्वास होगा, तभी बैठक में आए हैं। वहीं रतिया से कांग्रेस विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि वे सरकार के 2 साल के कामकाज से खुश हैं। सरकार की समीक्षा बैठक में कोई भी विधायक शामिल हो सकता है।

कांग्रेस सदन से सड़क तक खोलेगी मोर्चा

दूसरी तरफ, मुख्य विपक्षी दल हरियाणा कांग्रेस की भी चंडीगढ़ में विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में न केवल एक दिवसीय विधानसभा सत्र की रणनीति तय हुई, बल्कि पंचकूला में कांग्रेस द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘संविधान रक्षा मार्च’ की तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया गया। पंचकूला में होने वाले इस मार्च में प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष समेत तमाम विधायक और वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे। कांग्रेस लगातार सत्तापक्ष पर ‘वोट चोरी’ और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने के आरोप लगाती रही है।

Author

  • Amar Singh

    अमर सिंह

    संस्थापक एवं एडिटर | Rashtra Khabar News

    अमर सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 19 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वे कई प्रतिष्ठित समाचार चैनलों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

    वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtra Khabar News के माध्यम से हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ सहित देशभर की महत्वपूर्ण खबरों, जनहित से जुड़े मुद्दों और आम जनता की आवाज को प्रमुखता से उजागर करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

    पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनसरोकारों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाना तथा समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने लाना है।

     

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page