Breaking NewsCrimeHaryana NewsLatest NewsTop Stories

Haryana : LUVAS डिप्लोमा कॉलेज निर्माण में गड़बड़ियां! CM नायब सैनी ने 3 इंजीनियरों को तुरंत सस्पेंड किया

Haryana : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लखनौर साहिब में लुवास (LUVAS) के डिप्लोमा कॉलेज के निर्माण कार्य से संबंधित गंभीर अनियमितताओं के सामने आने के बाद कड़ा संज्ञान लेते हुए तुरन्त सख़्त कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। इस मामले में तीन इंजीनियरों को तुरंत निलंबित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर निशांत कुमार, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, पुनीत मित्तल, सब-डिविजनल इंजीनियर और नसीम अहमद, जूनियर इंजीनियर को सस्पेंड किया गया है।

सरकारी प्रवक्ता ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अंबाला जिले के लखनौर साहिब में लाला लाजपत राय यूनिवर्सिटी ऑफ़ वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज (LUVAS) के डिप्लोमा कॉलेज का निर्माण कार्य अधूरा और मानकों के विपरीत पाया गया। इतना ही नहीं, इस निर्माण कार्य में संबंधित एजेंसी को आवश्यकता से अधिक भुगतान किया गया है। इसलिए अनियमितताएं सामने आने पर मुख्यमंत्री ने उपरोक्त अधिकारियों को सस्पेंड किया है।

प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार हर स्तर पर जवाबदेही तय होगी और इस प्रकार की किसी भी अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकार विकास कार्यों पर पैसा पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता से खर्च करने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें:-

Author

  • अमर सिंह
    संस्थापक एवं एडिटर | Rashtra Khabar News

    अमर सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 19 वर्षों का अनुभव है। वे प्रतिष्ठित समाचार चैनलों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtra Khabar News के माध्यम से हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ सहित देशभर की खबरों एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page