Breaking NewsJobs & RecruitmentLatest NewsTop Stories

Sarkari Naukri 2026 : 8वीं–10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, BECIL में 78 पदों पर भर्ती, सैलरी ₹40,710 तक

Latest Sarkari Naukri 2026 : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने 78 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में 8वीं पास, 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 5 जनवरी 2026, शाम 6 बजे तक है।

BECIL Vacancy 2026: कौन कौन से पद हैं?

BECIL भर्ती 2026 में विभिन्न तकनीकी और नॉन-टेक्निकल पद शामिल हैं जिसमें टेक्निकल असिस्टेंट ENT 1, ऑप्थैल्मिक टेक्नीशियन 3, पेशेंट केयर मैनेजर 5, पेशेंट केयर, कोऑर्डिनेटर 1, असिस्टेंट डाइटिशियन 2, मेडिकल रिकॉर्ड टेक्नीशियन 3, डेटा एंट्री ऑपरेटर 30, टेलर 1, मेडिकल लैब टेक्नीशियन 5 ,लैब अटेंडेंट 1 ,डेंटल टेक्नीशियन 2, PTI महिला 1, रेडियोग्राफर 1, डेटा एंट्री ऑपरेटर 10, एमटीएस 10, फूड बेयरर 2, पद शामिल हैं। ये सभी पद अलग-अलग योग्यता और अनुभव वाले उम्मीदवारों के लिए हैं। BECIL Sarkari Naukri 2026

 

योग्यता और आयु सीमा (Eligibility & Age Limit)

टेक्निकल असिस्टेंट ENT के लिए बीएससी स्पीच एंड हियरिंग और RCI रजिस्ट्रेशन जरूरी है। टेलर के लिए 8वीं पास और एमटीएस के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य है। अन्य पदों के लिए संबंधित डिप्लोमा/डिग्री और अनुभव जरूरी है। आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग है, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि ऑफिशियल BECIL Sarkari Naukri 2026 नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें। 

 

आवेदन कैसे करें।।। (How to Apply)

BECIL भर्ती में आवेदन ऑनलाइन नहीं बल्कि ऑफलाइन करना होगा। आवेदन स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक से करना है फॉर्म वेबसाइट becil.com से डाउनलोड करें। फॉर्म BECIL भवन C-56/A-17 सेक्टर-62 नोएडा 201307 UP पर भेजें। एप्लीकेशन फीस 295 रुपये है ऑनलाइन पेमेंट करें। अंतिम तिथि 5 जनवरी 2026 है। BECIL Sarkari Naukri 2026

 

सिलेक्शन प्रोसेस और सैलरी

सिलेक्शन स्किल टेस्ट इंटरव्यू से होगा। टेक्निकल असिस्टेंट ENT पर सिलेक्शन होने पर 40710 रुपये सैलरी मिलेगी। अन्य पदों की सैलरी नोटिफिकेशन में चेक करें। ये सरकारी नौकरी का अच्छा मौका हैं। BECIL Sarkari Naukri 2026

क्यों खास है BECIL की ये सरकारी नौकरी?

✔ 8वीं–10वीं पास के लिए मौका
✔ बिना लिखित परीक्षा कई पद
✔ सेंट्रल लेवल की सरकारी भर्ती
✔ अच्छी सैलरी और जॉब सिक्योरिटी

BECIL Vacancy 2026 Notification

Author

  • अमर सिंह पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने टोटल टीवी और MH One News सहित कई प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में कार्य किया है।

    वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालन कर रहे हैं। Rashtr Khabar तेज़, सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित समाचारों के लिए प्रतिबद्ध है तथा राजनीति, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार, शिक्षा, अपराध, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न विषयों की विश्वसनीय खबरें प्रकाशित करता है।

    अमर सिंह का उद्देश्य निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page