Breaking NewsEntertainmentLatest NewsTop Stories

Sonu Nigam ने LIVE कॉन्सर्ट के बीच क्या कहा कि पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा? वीडियो यहाँ देखें!

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) ने हाल ही में श्रीनगर में एक लाइव कॉन्सर्ट किया, जहां उन्होंने अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लेकिन शो के दौरान हुई एक घटना ने सबका दिल जीत लिया — सोनू ने अजान की आवाज सुनते ही कॉन्सर्ट बीच में रोक दिया!

शो के बीच सोनू निगम ने लिया यह फैसला

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनू निगम (Sonu Nigam) स्टेज पर म्यूज़िशियंस के साथ गाना गा रहे होते हैं, तभी वह अचानक माइक पर कहते हैं —कृपया मुझे दो मिनट दीजिए, यहां अजान शुरू होने वाली है।”

यह कहते ही उन्होंने अपने शो को रोक दिया। कॉन्सर्ट में मौजूद दर्शकों ने इस फैसले पर जोरदार तालियां बजाईं।

फैंस ने की जमकर तारीफ, कुछ ने किया ट्रोल

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर सोनू निगम (Sonu Nigam) की तारीफों का सिलसिला शुरू हो गया। फैंस ने इसे उनकी संवेदनशीलता और सम्मान की भावना से जोड़ा। यह भी पढ़ें : – निफ्ट पंचकूला की छात्राओं से छेड़छाड़ मामला: पीएम मोदी तक पहुंची शिकायत, हरियाणा महिला आयोग एक्शन में
हालांकि कुछ यूज़र्स ने उन्हें ट्रोल करते हुए साल 2017 के अजान विवाद की याद दिला दी, जब सोनू (Sonu Nigam) ने अजान की आवाज़ को लेकर बयान दिया था।

वीडियो देखिए यहाँ:

Author

  • अमर सिंह
    संस्थापक एवं एडिटर | Rashtra Khabar News

    अमर सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 19 वर्षों का अनुभव है। वे प्रतिष्ठित समाचार चैनलों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtra Khabar News के माध्यम से हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ सहित देशभर की खबरों एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
🔴 LIVE
Facebook Page