Breaking NewsCrimeLatest NewsNationalTop Stories

Karnataka Bus Fire Accident: कर्नाटक में ट्रक से टक्कर के बाद स्लीपर बस बनी आग का गोला, 9 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत

Karnataka Bus Fire Accident: कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले (Chitradurga road accident) में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। नेशनल हाईवे-48 (NH 48 bus truck collision) पर गोरलाथु क्रॉस के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने डिवाइडर पार कर सामने से आ रही प्राइवेट स्लीपर बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि बस कुछ ही सेकंड में आग का गोला बन गई।

आग इतनी तेजी से फैली कि यात्री कुछ समझ पाते, उससे पहले ही बस धू-धू कर जलने लगी। इस दर्दनाक हादसे में 9 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

बेंगलुरु से गोकर्ण जा रही थी बस

जानकारी के अनुसार, स्लीपर बस बेंगलुरु से गोकर्ण जा रही थी, जबकि ट्रक हीरियूर से बेंगलुरु की ओर जा रहा था। ट्रक ने अचानक डिवाइडर पार किया और सीधे बस से टकरा गया। टक्कर के बाद सड़क के बीचों-बीच बस में आग लग गई।

घायलों की हालत गंभीर

घायल यात्रियों को तुमकुरु जिले के शिरा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों को हालत गंभीर होने पर बेंगलुरु के विक्टोरिया अस्पताल रेफर किया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

स्कूल बस बाल-बाल बची

हादसे के वक्त पीछे से आ रही 45 स्कूली बच्चों से भरी बस भी घटनास्थल के पास मौजूद थी। गनीमत रही कि स्कूल बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित हैं। उस बस का ड्राइवर पूरे हादसे का चश्मदीद गवाह है, जिसका बयान पुलिस ने दर्ज किया है।

IGP का बयान

IGP डॉ. बी.आर. रविकांत गौड़ा ने बताया: “एक सीबर्ड बस गोकर्ण जा रही थी। एक फ्यूल टैंकर ट्रक डिवाइडर पार कर बस से टकराया। शुरुआती जांच में 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। एक स्कूल बस भी पास से गुजर रही थी, लेकिन उसके सभी छात्र सुरक्षित हैं। जांच जारी है।

 

हाईवे पर 30 KM लंबा जाम

हादसे के बाद NH-48 पर करीब 30 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

PMO का मुआवजा ऐलान

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने ट्वीट कर शोक जताया— “चित्रदुर्ग, कर्नाटक में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना। PMNRF से मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख, और घायलों को ₹50,000 की सहायता दी जाएगी।

Author

  • अमर सिंह पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने टोटल टीवी और MH One News सहित कई प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में कार्य किया है।

    वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालन कर रहे हैं। Rashtr Khabar तेज़, सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित समाचारों के लिए प्रतिबद्ध है तथा राजनीति, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार, शिक्षा, अपराध, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न विषयों की विश्वसनीय खबरें प्रकाशित करता है।

    अमर सिंह का उद्देश्य निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page