CM भगवंत मान अचानक पहुंचे फोर्टिस अस्पताल! मोहाली में बढ़ी सुरक्षा, क्या है वजह?

मोहाली। पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann(भगवंत मान) आज मोहाली स्थित Fortis Hospital Mohali पहुंचे। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री अपने रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए अस्पताल गए थे। उनके आगमन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अस्पताल परिसर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।
सूत्रों के मुताबिक, यह एक निर्धारित स्वास्थ्य जांच थी और किसी आपात स्थिति की सूचना नहीं है।
कुछ दिन पहले भी हुए थे भर्ती
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले स्वास्थ्य नाजुक होने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान इसी अस्पताल में भर्ती हुए थे। ऐसे में आज के दौरे को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसे नियमित जांच बताया जा रहा है।
सुबह मंदिर में की थी पूजा-अर्चना
अस्पताल पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज सुबह धूरी स्थित Rankeshwar Mahadev Temple में पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान शिव से प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। मंदिर में दर्शन के दौरान स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ भी मौजूद रही।
“खेती के लिए मौत का समझौता?” भारत–अमेरिका ट्रेड डील पर भड़के किसान नेता सरवन सिंह पंधेर






