Breaking NewsLatest NewsNational

BPSC छात्रों पर क्यों भड़कीं IPS शैलजा दास? जानिए ‘लेडी सिंघम’ की पूरी कहानी

पटना: BPSC छात्रों के आंदोलन के बीच पटना की सड़कों से एक महिला IPS अधिकारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पटना पूर्वी की सिटी SP शैलजा दास (IPS Shailja Das) प्रदर्शनकारियों से नाराजगी जाहिर करती दिखाई दे रही हैं।

वीडियो में IPS शैलजा दास प्रदर्शनकारियों से कहती नजर आती हैं कि उनकी मांग के मुताबिक 20 लोगों का प्रतिनिधिमंडल वार्ता के लिए भेजा जा रहा है, ऐसे में अब प्रदर्शनकारियों को पीछे हट जाना चाहिए। उनके तेवर और बातचीत का अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

पहले भी वायरल हुआ था वीडियो

यह पहली बार नहीं है जब IPS शैलजा दास (IPS Shailja Das) का वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आया हो। इससे पहले एक वीडियो में वह पुलिसकर्मियों को संयम बरतने की बात कहती दिखाई दी थीं। उन्होंने साफ कहा था कि जब तक प्रदर्शनकारी पुलिस पर बल का इस्तेमाल नहीं करते, तब तक पुलिस भी बल प्रयोग नहीं करेगी।

इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उन्हें ‘लेडी सिंघम’ और ‘बिहार की Gen-Z IPS’ जैसे नाम देने शुरू कर दिए।

कौन हैं IPS शैलजा दास?

शैलजा दास (IPS Shailja Das) बिहार के सहरसा की रहने वाली बताई जाती हैं। उनका जन्म 7 नवंबर 1997 को हुआ था। वह 2022 बैच की बिहार कैडर की IPS अधिकारी हैं। उन्होंने शुरुआती पढ़ाई सहरसा के बुद्धा पब्लिक स्कूल से की। इसके बाद दिल्ली के DPS आरके पुरम से 12वीं की पढ़ाई पूरी की, जहां उन्होंने 96.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। आगे उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से ग्रेजुएशन किया।

UPSC में हासिल की 83वीं रैंक

शैलजा दास (IPS Shailja Das) ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में पहले प्रयास में इंटरव्यू चरण तक जगह बनाई थी। इसके बाद 2021 की परीक्षा में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 83 हासिल की और महज 23 वर्ष की उम्र में IPS अधिकारी बनने में कामयाब रहीं। UPSC में उन्होंने इतिहास को अपना वैकल्पिक विषय चुना था।

लालगंज से पटना तक का सफर

IPS बनने के बाद बिहार कैडर में उनकी शुरुआती जिम्मेदारी वैशाली के लालगंज में मिली, जहां उन्होंने (IPS Shailja Das) प्रशिक्षु IPS अधिकारी और थाना प्रभारी के तौर पर काम किया। इसके बाद नालंदा के हिलसा अनुमंडल में SDPO-1 की जिम्मेदारी संभाली।

18 जून 2026 को उनका तबादला पटना किया गया और उन्हें सिटी SP ईस्ट, पटना की जिम्मेदारी दी गई।

अब BPSC छात्रों के आंदोलन के दौरान सामने आए वीडियो ने एक बार फिर उन्हें सोशल मीडिया की सुर्खियों में ला दिया है।

Author

  • अमर सिंह | 19 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव | Total TV एवं MH One News के पूर्व वीडियो जर्नलिस्ट | Hindxpress Media House के संस्थापक | Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के संस्थापक एवं एडिटर-इन-चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page