Breaking NewsHaryana NewsLatest NewsTop Stories

Haryana : हरियाणा में 4 IPS अधिकारियों के तबादले, दो का प्रमोशन;अजय सिंघल बने डीजी एसीबी

Haryana : हरियाणा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल कर दिया गया। सरकार ने 4 आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया है। आईपीएस अजय सिंघल को डीजीपी स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो, हरियाणा लगाया गया है। वहीं आईपीएस आलोक मित्तल को मैनेजिंग डायरेक्टर हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन विद एडिशनल चार्ज रेजिडेंट कमिश्नर लगाया गया है। इसी तरह आईपीएस नवदीप सिंह विर्क को एडीजीपी हरियाणा स्टेट इन्फोर्समेंट लगाया है तथा आईपीएस कला रामचंद्रन को एडीजीपी ह्यूमन राइट एंड लिटिगेशन, हरियाणा लगाया गया है।

कविराज व राजश्री हुए प्रमोट

वहीं, सरकार ने दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन दिया है। आदेश के अनुसार, 1999 बैच के आईपीएस अधिकारी सिबाश कबिराज और आईपीएस डॉ राजश्री सिंह को आईजी रैंक से अब एडीजीपी पद पर प्रमोट किया गया है। इस संबंध में हरियाणा सरकार के गृह विभाग की ओर से सोमवार शाम आदेश जारी किया गया। आईपीएस अधिकारी सिबाश कबिराज वर्तमान में पंचकूला पुलिस कमिश्नर पोस्टेड हैं। आईपीएस डॉ राजश्री सिंह वर्तमान में झज्जर की पुलिस कमिश्नर हैं।

Author

  • अमर सिंह पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने टोटल टीवी और MH One News सहित कई प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में कार्य किया है।

    वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालन कर रहे हैं। Rashtr Khabar तेज़, सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित समाचारों के लिए प्रतिबद्ध है तथा राजनीति, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार, शिक्षा, अपराध, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न विषयों की विश्वसनीय खबरें प्रकाशित करता है।

    अमर सिंह का उद्देश्य निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page