Breaking NewsLatest NewsPunjabTop Stories

Punjab में AAP विधायकों ने Mgnrega मजदूरों के लिए उठाई आवाज …

Punjab : पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक बार फिर साबित किया है कि वह गरीबों और मजदूरों की सच्ची हितैषी है। पार्टी के विधायकों ने राज्य के 10 लाख से अधिक मनरेगा (Mgnrega) मजदूर परिवारों की पीड़ा और मांगों को आवाज देने के लिए एक अभूतपूर्व अभियान शुरू किया है।

आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक पंजाब विधानसभा (Punjab Vidhansabha) के विशेष सत्र में मनरेगा (Mgnrega) मजदूरों द्वारा लिखे गए लाखों पत्र लेकर पहुंचे। यह पत्र उन मेहनतकश परिवारों के दर्द और संघर्ष की दास्तान बयां करते हैं, जो महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (Mgnrega) के तहत काम करके अपना जीवन-यापन करते हैं। बतां दें कि मनरेगा मज़दूर भी आज पंजाब विधान सभा में हाजिर थे।

मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Singh Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब (Punjab) सरकार ने इन पत्रों को केवल विधानसभा में प्रस्तुत करने तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इन्हें सीधे देश के प्रधानमंत्री (PM Modi) तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। इसका उद्देश्य केंद्र सरकार को मजदूरों की वास्तविक स्थिति से अवगत कराना और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग करना है।

पंजाब (Punjab) के मनरेगा (Mgnrega) मजदूर कई गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं। सबसे बड़ी समस्या मजदूरी के भुगतान में होने वाली देरी है, जिसके कारण गरीब परिवारों की आजीविका बुरी तरह प्रभावित होती है। इसके अलावा कई मजदूरों को समय पर काम नहीं मिल पाता, जिससे उन्हें बेरोजगारी का सामना करना पड़ता है। पंजाब सरकार का आरोप है कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा फंड समय पर जारी न करने से योजना का क्रियान्वयन कमजोर पड़ता है और मजदूरों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।

आम आदमी पार्टी (AAP Party) की यह पहल दर्शाती है कि पार्टी फाइलों में दबी गरीबों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह अभियान केंद्र सरकार पर दबाव बनाने की एक रणनीतिक पहल है, ताकि मनरेगा (Mgnrega) फंड्स समय पर जारी हों और मजदूरों को उनका हक मिल सके। आम आदमी पार्टी हमेशा गरीबों, मजदूरों के साथ खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी। यह पत्र अभियान उसी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

 

Author

  • अमर सिंह पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने टोटल टीवी और MH One News सहित कई प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में कार्य किया है।

    वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालन कर रहे हैं। Rashtr Khabar तेज़, सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित समाचारों के लिए प्रतिबद्ध है तथा राजनीति, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार, शिक्षा, अपराध, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न विषयों की विश्वसनीय खबरें प्रकाशित करता है।

    अमर सिंह का उद्देश्य निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page