Breaking NewsHaryana NewsLatest News

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की अपील: युवा कानूनी तरीके से ही जाएं विदेश, डंकी रूट से बचें

करनाल (हरियाणा)। केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को करनाल प्रवास के दौरान प्रदेशवासियों को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और युवाओं को एक अहम संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विदेश जाने का सपना अच्छा है, लेकिन इसे सही और कानूनी तरीके से ही पूरा करें, क्योंकि “डंकी रूट” से विदेश जाना खतरनाक और परिवारों के लिए चिंता का कारण बन सकता है।

विदेश जाने का सपना पूरा करें, पर सही रास्ते से — मनोहर लाल

मनोहर लाल ने कहा कि आज कई युवा गलत एजेंटों के बहकावे में आकर गैरकानूनी रास्तों से विदेश जाने की कोशिश करते हैं, जो बेहद जोखिम भरा है। उन्होंने कहा —“युवाओं को चाहिए कि वे सही, कानूनी और सुरक्षित माध्यमों से ही विदेश जाएं। हरियाणा सरकार के जरिए युवाओं को वैध तरीके से विदेश में रोजगार के अवसर दिलाए जा रहे हैं।” यह भी पढ़ें : – बेड़ियों में बंधकर अमेरिका से लौटे हरियाणा के 50 युवा – डंकी रूट के खौफनाक सच का खुलासा!

छठ पूजा पर दी शुभकामनाएं

मनोहर लाल ने कहा कि छठ पूजा सूर्य देवता की आराधना का पर्व है, जो हमारे जीवन में प्रकाश और सकारात्मकता लाता है। “सूर्य देवता हमारे जीवन के प्रकाश पुंज हैं। मेरी कामना है कि यह पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा और खुशहाली लेकर आए।”

Author

  • अमर सिंह पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने टोटल टीवी और MH One News सहित कई प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में कार्य किया है।

    वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालन कर रहे हैं। Rashtr Khabar तेज़, सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित समाचारों के लिए प्रतिबद्ध है तथा राजनीति, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार, शिक्षा, अपराध, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न विषयों की विश्वसनीय खबरें प्रकाशित करता है।

    अमर सिंह का उद्देश्य निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page