Breaking NewsLatest NewsNationalTop Stories

Delhi News : आधी रात संसद के बाहर विपक्ष का डेरा! ‘G Ram G’ बिल पर 12 घंटे का धरना, NREGA खत्म करने का आरोप

Delhi News : संसद ने गुरुवार को भारी हंगामे और विपक्ष के विरोध के बीच ‘विकसित भारत–G Ram G विधेयक, 2025’ को पारित कर दिया। इस बिल के पारित होते ही राजनीतिक गलियारों में भूचाल आ गया। विपक्षी दलों के सांसदों ने कड़ाके की ठंड के बावजूद संसद परिसर के बाहर आधी रात से 12 घंटे का धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

TMC सांसद सागरिका घोष ने धरने के दौरान कहा कि यह बिल मनरेगा (NREGA) को खत्म करने की साजिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने महात्मा गांधी और रवींद्रनाथ टैगोर के नाम से जुड़ी योजना को समाप्त कर देश के गरीबों का अपमान किया है।

“NREGA गरीबों के लिए एक मजबूत सपोर्ट सिस्टम था, लेकिन अब इसे खत्म कर दिया गया है। इसी के विरोध में हम 12 घंटे का धरना दे रहे हैं,” सागरिका घोष ने कहा।

 

वहीं, CPI सांसद पी. संतोष कुमार ने इस बिल को गरीबों और मजदूरों पर हमला बताया। उन्होंने कहा, यह बिल गरीबों और मजदूरों पर बम गिराने जैसा है। यह बीजेपी का नए साल का तोहफा है। हमने सत्र का बहिष्कार किया है और आगे सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। (NREGA)

 

कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने बिल को “अहंकार का प्रतीक” करार देते हुए कहा कि विपक्ष की सिर्फ इतनी मांग थी कि इसे सेलेक्ट कमेटी के पास भेजा जाए, लेकिन सरकार ने इसे नजरअंदाज कर दिया। इस योजना में इतनी पाबंदियां लगा दी गई हैं कि इसका मूल उद्देश्य ही खत्म हो गया है,” उन्होंने कहा। (NREGA)

कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने आरोप लगाया कि सरकार मनरेगा के जरिए मिलने वाले रोजगार को धीरे-धीरे खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा,आप 60 दिन का रोजगार खत्म करना चाहते हैं, जिससे गरीब और मजदूर और ज्यादा गरीब हो जाएंगे। यह बिल वापस लिया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें :Haryana Vidhan Sabha Winter Session 2025 : गुरु तेग बहादुर के 350वें बलिदान दिवस पर प्रस्ताव, नायब सैनी भावुक

Author

  • अमर सिंह
    संस्थापक एवं एडिटर | Rashtra Khabar News

    अमर सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 19 वर्षों का अनुभव है। वे प्रतिष्ठित समाचार चैनलों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtra Khabar News के माध्यम से हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ सहित देशभर की खबरों एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
🔴 LIVE
Facebook Page