Breaking NewsHaryana NewsLatest News

Haryana : CM सैनी की पुलिस अफसरों को सख्त चेतावनी,क्राइम न रुका तो ‘डिमोशन’ के लिए रहें तैयार

Haryana : हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि अपराध नियंत्रण में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन थानों के अंतर्गत अपराध पर प्रभावी नियंत्रण नहीं होगा, वहां के संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर उनके खिलाफ डिमोशन जैसी कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी। मुख्यमंत्री शुक्रवार को फरीदाबाद में बजट पूर्व परामर्श बैठक के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

CM नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह बात वह पहले भी स्पष्ट कर चुके हैं कि हरियाणा पुलिस एक सशक्त और सक्षम बल है, लेकिन यदि कहीं अपराध या नशे का अवैध कारोबार बढ़ रहा है, तो इसके लिए संबंधित एसपी और थाना प्रभारियों को गंभीरता से आत्ममंथन करना होगा। समय-समय पर बैठकर स्थिति की समीक्षा करना, समस्याओं की जड़ तक पहुंचना और उनके ठोस समाधान निकालना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें : – IRCTC Vaishno Devi Tour Package 2026 : वैष्णो देवी के दर्शन का बना रहे हैं प्लान? IRCTC लेकर आया सस्ता ऑल-इन-वन टूर पैकेज, यहां जानें पूरी डिटेल

उन्होंने कहा कि जब आम नागरिक, विशेषकर महिलाएं, किसी क्षेत्र में अपराध या अवैध गतिविधियों की शिकायत करती हैं, तो पुलिस और प्रशासन का कर्तव्य है कि तुरंत और प्रभावी कार्रवाई की जाए। CM नायब सिंह सैनी ने दोहराया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपराध और नशे के खिलाफ अभियान को और अधिक सख्ती से चलाया जाए, ताकि जनता को सुरक्षित माहौल मिल सके और प्रदेश में सुशासन सुनिश्चित हो। यह भी पढ़ें : – Budget Session 2026: 28 जनवरी से 2 अप्रैल तक चलेगा संसद का बजट सत्र, रविवार को पेश होगा आम बजट

Author

  • अमर सिंह पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने टोटल टीवी और MH One News सहित कई प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में कार्य किया है।

    वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालन कर रहे हैं। Rashtr Khabar तेज़, सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित समाचारों के लिए प्रतिबद्ध है तथा राजनीति, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार, शिक्षा, अपराध, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न विषयों की विश्वसनीय खबरें प्रकाशित करता है।

    अमर सिंह का उद्देश्य निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page