Breaking NewsChandigarhCrimeLatest NewsTop Stories

बिना घोषणा दौड़ा दी शताब्दी! Chandigarh स्टेशन पर बड़ा हादसा, लोको पायलट पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज

Chandigarh station Shatabdi Express loco pilot negligence : चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर कालका–दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12006) से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। ट्रेन के लोको पायलट द्वारा बिना अनुमति और बिना किसी घोषणा के समय से पहले ट्रेन चला देने से प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी मच गई। इस लापरवाही के चलते कई यात्री गिरकर घायल हो गए।

घटना को गंभीर मानते हुए GRP (Government Railway Police) ने लोको पायलट के खिलाफ हत्या के प्रयास (IPC 307) का मामला दर्ज कर लिया है। रेलवे प्रशासन ने भी पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

कैसे हुआ हादसा?

यह घटना सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उस समय कई यात्री अभी ट्रेन में चढ़ ही रहे थे,कुछ यात्री गेट पर खड़े थे। अचानक ट्रेन आगे बढ़ा दी गई। ट्रेन के अचानक रुकने और फिर चलने से यात्रियों का संतुलन बिगड़ गया।इस दौरान कई यात्री प्लेटफॉर्म पर गिर पड़े,महिलाओं और बुजुर्गों को गंभीर चोटें आईं । बताया जा रहा है कि कई लोग घयल हुए है।

यात्रियों का आरोप: खतरनाक तरीके से चलाई गई ट्रेन

यात्रियों का कहना है कि ट्रेन को बार-बार अचानक रोका और चलाया गया, जो बेहद खतरनाक था। उनका आरोप है कि अगर स्थिति और बिगड़ती तो बड़ा जानलेवा हादसा हो सकता था।

GRP ने दर्ज किया हत्या के प्रयास का केस

मामले की गंभीरता को देखते हुए GRP ने लोको पायलट के खिलाफ IPC की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि— “यदि कोई बड़ा हादसा हो जाता तो कई लोगों की जान जा सकती थी, इसलिए इसे साधारण लापरवाही नहीं माना जा सकता।” रेलवे विभाग भी अलग से आंतरिक जांच कर रहा है।

Chandigarh station Shatabdi Express loco pilot negligence

रेल मंत्रालय तक पहुंची शिकायत

घटना के बाद यात्रियों ने सोशल मीडिया X (पूर्व में ट्विटर) पर सीधे रेल मंत्रालय को टैग करते हुए शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही रेलवे अधिकारियों ने संज्ञान लिया और GRP ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

Chandigarh station Shatabdi Express loco pilot negligence
रेलवे ने शुरू की जांच

रेलवे प्रशासन का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी। यह मामला रेलवे सुरक्षा और यात्रियों की जान से जुड़ा होने के कारण बेहद संवेदनशील माना जा रहा है।

Author

  • अमर सिंह पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने टोटल टीवी और MH One News सहित कई प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में कार्य किया है।

    वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालन कर रहे हैं। Rashtr Khabar तेज़, सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित समाचारों के लिए प्रतिबद्ध है तथा राजनीति, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार, शिक्षा, अपराध, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न विषयों की विश्वसनीय खबरें प्रकाशित करता है।

    अमर सिंह का उद्देश्य निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page