CrimeNational

Varanasi News: गंगा नदी में नाव पर पार्टी करना पड़ा भारी, पुलिस ने पांच युवकों को भेजा हिरासत में

Varanasi News: वाराणसी में गंगा नदी के बीच नाव पर शराब पीने और नॉनवेज खाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। धार्मिक महत्व वाले दशाश्वमेध घाट क्षेत्र से जुड़े इस मामले में पुलिस ने नाव चालक सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही संबंधित नाव को जब्त कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच की गई और वीडियो में दिखाई दे रहे सभी व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया।

वायरल वीडियो के आधार पर दर्ज हुआ मुकदमा

दशाश्वमेध थाने में मुकदमा अपराध संख्या 143/26 दर्ज किया गया है। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196(2) और 299 के तहत पांचों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार किए गए लोगों में दीपक कुमार (25), अजय साहनी (20), अरुण कुमार साहनी (22), अनुराग निषाद (31) और राहुल साहनी (28) शामिल हैं। सभी आरोपी रामनगर और आसपास के क्षेत्रों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इनमें अजय साहनी नाव चलाने का काम करता है।

एसीपी बोले- वीडियो पुराना होने की आशंका

एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी के अनुसार, सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहे वीडियो की जांच कराई गई। शुरुआती जांच में यह संकेत मिले हैं कि वीडियो हाल का नहीं, बल्कि ठंड के मौसम में बनाया गया हो सकता है। वीडियो में दिखाई दे रहे वातावरण और परिस्थितियों के आधार पर इसकी संभावना जताई जा रही है।

हालांकि, वीडियो के सामने आने के बाद धार्मिक दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र की मर्यादा और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए तत्काल कार्रवाई की गई।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

इससे पहले रमजान के दौरान गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करते हुए चिकन और बिरयानी खाने का वीडियो वायरल हुआ था। उस मामले में पुलिस ने करीब 18 युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बाद में उन्हें हाई कोर्ट से जमानत मिल गई थी।

इसके अलावा अदलपुरा शीतला मंदिर जाने के दौरान नाव पर बीयर पीते एक युवक का वीडियो भी सामने आया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

Author

  • अमर सिंह
    संस्थापक एवं एडिटर | Rashtra Khabar News

    अमर सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 19 वर्षों का अनुभव है। वे प्रतिष्ठित समाचार चैनलों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtra Khabar News के माध्यम से हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ सहित देशभर की खबरों एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
🔴 LIVE
Facebook Page