Breaking NewsLatest NewsPunjabSpiritualTop Stories

Punjab Alcohol Ban Cities: पंजाब के तीन धार्मिक शहर बने ‘पवित्र नगर’, शराब-मांस पर पूरी तरह रोक

Punjab Alcohol Ban Cities : पंजाब की भगवंत मान सरकार (CM Bhagwant Singh Mann) ने एक ऐतिहासिक और बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के तीन प्रमुख धार्मिक शहरों—अमृतसर (वॉल सिटी)(Amritsar), तलवंडी साबो (Talwandi Sabo) और श्री आनंदपुर साहिब ( Shri Anandpur Shahib)—को आधिकारिक तौर पर ‘पवित्र शहर’(Holy City) घोषित कर दिया है। सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के बाद अब इन शहरों की निर्धारित सीमाओं के भीतर शराब, मांस, तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है।

Punjab Alcohol Ban News

यह फैसला न सिर्फ धार्मिक दृष्टि से अहम है, बल्कि इसे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Aaditynath) के ‘योगी मॉडल’ से जोड़कर भी देखा जा रहा है, जहां मथुरा, वृंदावन और अयोध्या जैसे तीर्थ स्थलों में इसी तरह के प्रतिबंध लागू किए गए थे।

धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने का दावा

अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब (Golden Temple), श्री आनंदपुर साहिब (खालसा पंथ की जन्मस्थली) और तलवंडी साबो (तख्त श्री दमदमा साहिब) करोड़ों सिख श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र हैं। लंबे समय से सिख संगठनों और धार्मिक संस्थाओं की मांग थी कि इन पवित्र क्षेत्रों में शराब और मीट की दुकानों को हटाया जाए। अब पंजाब सरकार के आदेश के बाद इन इलाकों में किसी भी प्रकार का नशा या मांस व्यापार कानूनी अपराध माना जाएगा।

Sorry, there are no polls available at the moment.

पुलिस-प्रशासन को सख्त निर्देश

पंजाब सरकार ने पुलिस और स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि वे इस आदेश को सख्ती से लागू करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। धार्मिक संगठनों ने इस फैसले का स्वागत किया है और इसे सिख मर्यादा और विरासत की रक्षा की दिशा में बड़ा कदम बताया है।

यह भी पढ़ें : – Train Fare Hike: 26 दिसंबर से ट्रेन टिकट महंगे! तय दूरी के बाद देना होगा ज्यादा किराया, जानें किस पर कितना बढ़ेगा असर

“गोली चलाकर मां की गोद में सोने का सपना मत देखो” – CM भगवंत मान की गैंगस्टरों को खुली चेतावनी

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका