“संचार साथी ऐप पर बवाल!” प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर सीधा वार — ‘यह जासूसी है, लोकतंत्र खतरे में’

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के एक नए निर्देश ने देश की राजनीति में बड़ा तूफ़ान खड़ा कर दिया है। दूरसंचार विभाग (DoT) ने सभी मोबाइल हैंडसेट में संचार साथी ऐप को प्री-इंस्टॉल करने का आदेश दिया है—और इसी पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार को सबसे तीखे शब्दों में घेरा है।
प्र“यह एक जासूसी ऐप… प्राइवेसी खत्म की जा रही है!-प्रियंका गांधी
सरकार के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका गांधी ने कहा—यह एक जासूसी ऐप है… नागरिकों को प्राइवेसी का अधिकार है। हर किसी को परिवार, दोस्तों को मैसेज भेजने की प्राइवेसी का अधिकार होना चाहिए…
उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार बार-बार ऐसे कदम उठा रही है जिनसे नागरिकों की निजता खतरे में पड़ रही है।
देश को तानाशाही की ओर धकेला जा रहा है” — प्रियंका गांधी
प्रियंका यहां नहीं रुकीं। उन्होंने सरकार की नीतियों को सीधे तानाशाही की ओर बढ़ता कदम बताया।वे इस देश को हर तरह से तानाशाही में बदल रहे हैं।
https://x.com/AHindinews/status/1995723184738631823?t=fvii2Iz99WaurHu9pK8-kw&s=19






