Breaking NewsChandigarhHaryanaTrending News
IPS पूरन कुमार को न्याय दिलाने की महापंचायत में पूर्व सांसद राजकुमार सैनी के बयान पर हंगामा, देखें वीडियो

चंडीगढ़ : दिवंगत आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार को न्याय दिलाने के लिए चंडीगढ़ में आयोजित महापंचायत में कुरुक्षेत्र के पूर्व सांसद राजकुमार सैनी के बयान पर हंगामा हो गया। सैनी ने कहा कि “हम वाल्मीकि की पूजा करते हैं, इन्होंने ही इस देश की रामायण लिखी थी, नहीं भाई नहीं वह बाल्मीकि नाम का ब्राह्मण था, जिसने 2200 साल पहले यह लिखी थी।” इस बयान के बाद लोगों ने जोरदार विरोध शुरू कर दिया और माहौल तनावपूर्ण हो गया। बाद में आयोजकों ने सभी से शांत रहने और मर्यादा बनाए रखने की अपील की, जिसके बाद स्थिति पर काबू पाया गया।






