Haryana News

हरियाणा बजट सत्र 2026: 60 वादे पूरे, 120 पर काम जारी… CM नायब सैनी का बड़ा दावा!

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि 20 फरवरी से शुरू होने जा रहा हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र प्रदेश के विकास, जनकल्याण और सुशासन को नई दिशा देगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का संकल्प पत्र “गीता के समान” है और उसी के अनुरूप नीतियां बनाई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री मंगलवार को हरियाणा निवास चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग और मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय भी उपस्थित रहे।

संकल्प पत्र: 217 में से 60 वादे पूरे

मुख्यमंत्री ने बताया कि 19 सितंबर 2024 को जारी संकल्प पत्र के 217 वादों में से 60 पूरे किए जा चुके हैं, जबकि 120 वादों पर तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं होता। जो वादे किए जाते हैं, उन्हें जमीन पर उतारा जाता है। यह भी पढ़ें : – आयुष अस्पतालों में जल्द होगी बड़ी भर्ती! भिवानी के 25 बेड अस्पताल को मिली नई मंजूरी

बजट 2025 की 248 घोषणाएं, अधिकांश पूरी

मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि 17 मार्च 2025 को बतौर वित्त मंत्री उन्होंने अपना पहला बजट पेश किया था। उस बजट में 248 घोषणाएं की गई थीं। 77 घोषणाएं पूरी,165 अंतिम चरण में, उन्होंने भरोसा जताया कि सभी घोषणाएं जल्द पूरी कर ली जाएंगी।

AI चैटबॉट से 12,400 सुझाव

वर्ष 2026-27 के बजट निर्माण के लिए व्यापक परामर्श प्रक्रिया अपनाई गई। 13 बैठकों में 2,199 सुझाव,AI चैटबॉट के जरिए 12,400 सुझाव, मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार 4-5 हजार सुझावों को बजट में शामिल करने का लक्ष्य है, ताकि बजट जनभावनाओं के अनुरूप हो। यह भी पढ़ें : –हरियाणा बनेगा कानून-व्यवस्था का ‘मॉडल स्टेट’? CM नायब सैनी ने 300 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान!

हरियाणा की GDP में 12.67% वृद्धि

योजना विभाग के 29 जनवरी 2026 के आंकड़ों के अनुसार:

  • वर्ष 2025-26 में राज्य की GDP: 13,67,769 करोड़ रुपये
  • वर्ष 2024-25 में GDP: 12,13,951 करोड़ रुपये
  • वृद्धि दर: 12.67%
  • प्रति व्यक्ति आय (2024-25):
  • हरियाणा: ₹3,58,171
  • राष्ट्रीय औसत: ₹2,19,575

हरियाणा की प्रति व्यक्ति आय देश के शीर्ष 5 राज्यों में शामिल है।

10 साल में ढाई गुना बढ़ी प्रति व्यक्ति आय

  • 2014-15: ₹1,47,382
  • 2024-25: ₹3,58,171

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आंकड़े दर्शाते हैं कि पिछले एक दशक में हरियाणा की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।चालू वित्त वर्ष में 16 फरवरी 2026 तक 1,59,747 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं और मार्च तक यह लगभग 2 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है।

राजकोषीय घाटे पर विपक्ष को जवाब

मुख्यमं त्री ने कहा कि 2024-25 में राज्य का राजकोषीय घाटा GDP का 2.83% रहा, जबकि 2014-15 में यह 2.88% था। उन्होंने कहा कि FRBM Act के तहत 3% की सीमा तय है और राज्य उस सीमा के भीतर है, जो बेहतर वित्तीय प्रबंधन का प्रमाण है।

औद्योगिक विकास पर दुष्प्रचार का आरोप

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर उद्योग बंद होने का दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया। वित्त वर्ष 2023-24 में औद्योगिक उत्पादन: 11.08 लाख करोड़ रुपये,देश में चौथा स्थान,उन्होंने कहा कि हरियाणा आज देश के बड़े औद्योगिक राज्यों में गिना जाता है और औद्योगिक आधार मजबूत है। यह भी पढ़ें : –CM नायब सैनी का सख्त संदेश: विकास में ढिलाई नहीं चलेगी! 40+ विभागों की खरीद पर लगी मुहर

Author

  • अमर सिंह पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने टोटल टीवी और MH One News सहित कई प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में कार्य किया है।

    वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालन कर रहे हैं। Rashtr Khabar तेज़, सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित समाचारों के लिए प्रतिबद्ध है तथा राजनीति, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार, शिक्षा, अपराध, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न विषयों की विश्वसनीय खबरें प्रकाशित करता है।

    अमर सिंह का उद्देश्य निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page