Breaking NewsPunjab

पंजाब में 2027 चुनाव की तैयारी में जुटी BJP, घोषणापत्र के लिए 3 हेल्पलाइन नंबर जारी

चंडीगढ़: पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने चुनावी घोषणापत्र तैयार करने के लिए जनता से सीधे सुझाव लेने का अभियान शुरू किया है। इसके लिए तीन हेल्पलाइन नंबर और एक QR कोड जारी किया गया है। पार्टी का दावा है कि लोगों की राय के आधार पर ही पंजाब के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने पंजाब मामलों के प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया और घोषणापत्र समिति के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना की मौजूदगी में इस अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब में नशे, गैंगस्टरवाद, भ्रष्टाचार और कर्ज जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी। पार्टी का फोकस नशा मुक्ति, युवाओं के भविष्य और राज्य के विकास पर रहेगा।

इन तीन नंबरों पर दे सकते हैं सुझाव

घोषणापत्र समिति के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने बताया कि जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तीन अलग-अलग माध्यम उपलब्ध कराए गए हैं।

  • 0797-194-3333: फोन करके सुझाव दे सकते हैं।
  • 991-300-2027: इस नंबर पर मिस्ड कॉल देनी होगी, जिसके बाद पार्टी की ओर से संपर्क किया जाएगा।
  • 750-856-0065: WhatsApp के जरिए सुझाव भेजे जा सकते हैं।

इसके अलावा QR कोड के माध्यम से भी लोग अपनी राय साझा कर सकेंगे।

गांवों और शहरों में जाएंगी भाजपा की वैन

भाजपा जनता तक पहुंचने के लिए पंजाब के गांवों और शहरों में विशेष वैन भेजेगी। इन वैन में सुझाव बॉक्स लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से लोग अपनी समस्याएं और अपेक्षाएं पार्टी तक पहुंचा सकेंगे।

प्राप्त सुझावों की समीक्षा मनप्रीत सिंह बादल की अध्यक्षता वाली समिति करेगी। पार्टी की योजना अगले महीने तक अपना विजन डॉक्यूमेंट जारी करने की है।

कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनप्रीत सिंह बादल, एचएस फूलका, राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता, मनोरंजन कालिया, अश्वनी सेखड़ी, सोम प्रकाश, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी और परमपाल कौर सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page