Breaking NewsCrimeLatest NewsNationalTop Stories

दिल्ली एसिड अटैक केस में चौंकाने वाला खुलासा! पीड़िता के पिता ने खुद रची साजिश, गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के चर्चित एसिड अटैक मामले में जांच के दौरान पुलिस को बड़ा सुराग मिला है। इस पूरे मामले ने नया मोड़ तब लिया जब पीड़िता के पिता अकील खान ने खुद हमले की साजिश रचने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 26 अक्टूबर की बताई जा रही है, जब DU के लक्ष्मीबाई कॉलेज की छात्रा ने दावा किया था कि अशोक विहार इलाके में कॉलेज जाते वक्त तीन युवकों — जितेंद्र, ईशान और अरमान — ने उस पर एसिड फेंका और मौके से फरार हो गए।

लेकिन जांच में सामने आया कि यह पूरा मामला फर्जी एसिड अटैक था।

जांच में क्या निकला सामने

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि कथित हमले में इस्तेमाल किया गया एसिड कोई औद्योगिक एसिड नहीं था, बल्कि साधारण टॉयलेट क्लीनर था, जिसे पीड़िता खुद घर से लेकर निकली थी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पिता और बेटी ने हमले को असली दिखाने की साजिश रची थी ताकि तीन निर्दोष युवकों को फंसाया जा सके।

साजिश का मकसद क्या था?

जांच में यह भी सामने आया कि जिन तीन युवकों पर आरोप लगाया गया था, उनमें से एक युवक जितेंद्र की पत्नी ने पीड़िता के पिता अकील खान पर रेप का केस दर्ज कराया था।
इसी दुश्मनी के चलते अकील खान ने बदला लेने के लिए फर्जी एसिड अटैक की योजना बनाई।

पिता गिरफ्तार, आगे की जांच जारी

दिल्ली पुलिस ने आरोपी पिता को भालसा डेयरी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसने पूरी साजिश की बात स्वीकार की।
अब पुलिस यह पता लगा रही है कि इस झूठी कहानी में और कौन शामिल था तथा सोशल मीडिया पर फैलाई गई गलत जानकारी के पीछे कौन है।

पुलिस की अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि किए अफवाहें न फैलाएं, क्योंकि इससे निर्दोषों की छवि को नुकसान पहुंच सकता है।

Author

  • अमर सिंह | 19 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव | Total TV एवं MH One News के पूर्व वीडियो जर्नलिस्ट | Hindxpress Media House के संस्थापक | Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के संस्थापक एवं एडिटर-इन-चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page