Breaking NewsNational

16 करोड़ का नया पुल पहली ही बारिश में धंसा! देहरादून से बड़ी खबर | Uttarakhand News

Uttarakhand News : उत्तराखंड के देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर नंदा की चौकी स्थित टौंस नदी पर करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नया मुख्य पुल पहली ही बड़ी बारिश में धंस गया। पुल को यातायात के लिए शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए थे, लेकिन शुरुआती बारिश में ही सामने आई इस खामी ने निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कुछ दिन पहले ही शुरू हुआ था यातायात

11 जुलाई को तेज बहाव में ह्यूम पाइप डालकर बनाई गई अस्थायी पुलिया क्षतिग्रस्त होने के बाद लोक निर्माण विभाग ने तेजी से अंतिम कार्य पूरे किए और 12 जुलाई से नए मुख्य पुल पर वाहनों का संचालन शुरू कर दिया था। अब पुल में धंसाव होने से यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

10 महीने तक अस्थायी पुलिया से चला यातायात

15 सितंबर 2025 को पुराने मुख्य पुल की एबटमेंट वॉल और एक स्लैब क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने ह्यूम पाइप डालकर अस्थायी पुलिया बनाई, जिसने करीब 10 महीने तक इस मार्ग पर यातायात का भार संभाला।

Author

  • अमर सिंह | 19 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव | Total TV एवं MH One News के पूर्व वीडियो जर्नलिस्ट | Hindxpress Media House के संस्थापक | Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के संस्थापक एवं एडिटर-इन-चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page