Haryana News

हरियाणा में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान, 12 से 24 नवंबर तक प्रदेशभर में लगेंगी चौपालें

चंडीगढ़: हरियाणा में कांग्रेस ने चुनावी पारदर्शिता और मतदान के अधिकारों को लेकर प्रदेशव्यापी अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। पार्टी 12 से 24 नवंबर तक प्रदेशभर में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ चौपाल अभियान चलाएगी। इसके तहत विभिन्न जिलों में चौपालों का आयोजन कर लोगों से सीधा संवाद किया जाएगा।

हरियाणा के AICC प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह इस दौरान प्रदेश के अलग-अलग जिलों का दौरा करेंगे और चौपालों में शामिल होकर पार्टी का पक्ष जनता के सामने रखेंगे।

2024 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के आरोप

कांग्रेस ने इस अभियान को हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की निष्पक्षता से जुड़े सवालों से जोड़ते हुए कहा है कि चुनाव में कथित हेराफेरी के जरिए जनता के जनादेश को प्रभावित किया गया। पार्टी का आरोप है कि सुनियोजित तरीके से वोटों में गड़बड़ी कर राजनीतिक लाभ भाजपा को पहुंचाया गया। यह भी पढ़ें : – दागी पर मेहरबानी! पदोन्नति रोकने के लिए मुख्यमंत्री को शिकायत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं, डुप्लीकेट मतदाताओं और संदिग्ध पतों को लेकर उठाए गए सवालों का भी अभियान में प्रमुखता से जिक्र किया जाएगा।

चुनाव आयोग की भूमिका पर भी उठाए सवाल

कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए हैं। पार्टी का आरोप है कि चुनाव आयोग चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने में विफल रहा है। कांग्रेस ने आयोग की कार्यप्रणाली और उसकी निष्पक्षता को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

चौपालों के जरिए जनता तक पहुंचेगी कांग्रेस

पार्टी के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती, मतदान के अधिकारों की सुरक्षा और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर लोगों को जागरूक करना है। प्रदेशभर में आयोजित होने वाली चौपालों के माध्यम से आम जनता को इस मुहिम से जोड़ने की कोशिश की जाएगी।

Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page