Breaking NewsLatest NewsPunjab
पंजाब में 140 अफसरों के तबादले, 6 जिलों को मिले नए DC; 9 युवा IAS अधिकारियों को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

Punjab IAS Transfer 2026 : पंजाब में प्रशासनिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव करते हुए भगवंत मान सरकार ने अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। मंगलवार देर रात हुए इस फेरबदल में कुल 140 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें 29 IAS और 111 PCS अधिकारी शामिल हैं। इस बदलाव के तहत छह जिलों के डिप्टी कमिश्नर बदल दिए गए हैं, जबकि 2024 बैच के नौ युवा IAS अधिकारियों को भी महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
छह जिलों में नए DC की नियुक्ति, देखें पूरी सूची











