Haryana New DGP: सुशांत सिंह राजपूत के जीजा ओपी सिंह बने हरियाणा के नए पुलिस महानिदेशक
वाई पूरन कुमार सुसाइड केस के बाद सरकार का बड़ा कदम, DGP शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेजा गया

Haryana New DGP: हरियाणा सरकार ने राज्य पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सीनियर आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार सुसाइड केस के बाद सरकार ने पुलिस महानिदेशक (DGP) शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेज दिया है। वहीं, उनकी जगह 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी ओम प्रकाश सिंह (O.P. Singh) को हरियाणा का कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किया गया है।
सरकार की ओर से मंगलवार को जारी आदेश में कहा गया कि यह निर्णय विभागीय कार्यों में निरंतरता बनाए रखने के लिए लिया गया है।
कौन हैं ओपी सिंह?
ओम प्रकाश सिंह मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले से ताल्लुक रखते हैं। वे बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जीजा हैं। ओपी सिंह को एक कड़क और निष्पक्ष अधिकारी के रूप में जाना जाता है।
वर्तमान में वे हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन, पंचकूला के प्रबंध निदेशक, एफएसएल मधुबन के निदेशक और हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे।
वे 31 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। Also Read : Rahul Gandhi On IPS Suicide : ‘मृतक के परिवार पर प्रेशर ना डालें’… ‘तमाशा बंद करे हरियाणा सरकार’
ओपी सिंह अपने अनुशासन, प्रशासनिक दक्षता और पेशेवर कार्यशैली के लिए प्रसिद्ध हैं
क्या है पूरा मामला?
7 अक्टूबर को हरियाणा के सीनियर आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।
आत्महत्या से पहले उन्होंने एक सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें उन्होंने 15 अफसरों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया और आरोप लगाया कि उन्हें जाति के आधार पर प्रताड़ित किया जा रहा था।
इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है, लेकिन अब तक पोस्टमार्टम नहीं हो सका, क्योंकि पूरन कुमार की आईएएस पत्नी जांच से असंतुष्ट हैं।
इसी पृष्ठभूमि में सरकार ने डीजीपी शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेजकर ओपी सिंह को नया कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किया है।






