Haryana : हरियाणा में 4 IPS अधिकारियों के तबादले, दो का प्रमोशन;अजय सिंघल बने डीजी एसीबी

Haryana : हरियाणा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल कर दिया गया। सरकार ने 4 आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया है। आईपीएस अजय सिंघल को डीजीपी स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो, हरियाणा लगाया गया है। वहीं आईपीएस आलोक मित्तल को मैनेजिंग डायरेक्टर हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन विद एडिशनल चार्ज रेजिडेंट कमिश्नर लगाया गया है। इसी तरह आईपीएस नवदीप सिंह विर्क को एडीजीपी हरियाणा स्टेट इन्फोर्समेंट लगाया है तथा आईपीएस कला रामचंद्रन को एडीजीपी ह्यूमन राइट एंड लिटिगेशन, हरियाणा लगाया गया है।
कविराज व राजश्री हुए प्रमोट
वहीं, सरकार ने दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन दिया है। आदेश के अनुसार, 1999 बैच के आईपीएस अधिकारी सिबाश कबिराज और आईपीएस डॉ राजश्री सिंह को आईजी रैंक से अब एडीजीपी पद पर प्रमोट किया गया है। इस संबंध में हरियाणा सरकार के गृह विभाग की ओर से सोमवार शाम आदेश जारी किया गया। आईपीएस अधिकारी सिबाश कबिराज वर्तमान में पंचकूला पुलिस कमिश्नर पोस्टेड हैं। आईपीएस डॉ राजश्री सिंह वर्तमान में झज्जर की पुलिस कमिश्नर हैं।






